बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक तस्करी करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार 👉57 किलोग्राम डोडाचूरा व एक टाटा नेक्सोन कार क्रमांक जप्त रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक तस्करी करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार 👉57 किलोग्राम डोडाचूरा व एक टाटा नेक्सोन कार क्रमांक जप्त रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

        पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण श्री किशोर कुमार पाटनवाला के मार्गदर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए ।

 

संक्षिप्त विवरणः – दिनांक 09.07.2025 बिरमावल पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान रुनीजा तरफ से आने वाली सफेद रंग की टाटा नेक्सोन कार क्रमांक-23BH2401K को रोककर चेकिंग के दौरान आशंका होने पर गाडी मे बैठे ड्राईवर को निचे उतार कर उसका नाम पता पुछते ड्राईवर द्वारा अपना नाम मदनलाल बिशनोई पिता मोहनराम बिशनोई उम्र 37 साल निवासी सावल नगर डाबर लोहावट बिस्नावास जिला फालोदी जोधपुर (राजस्थान) का होना बताया। उसके बाद संदेही के कब्जे वाली टाटा नेक्सोन कार क्रमांक 23BH2401K की तलाशी लेते गाडी की पीछे वाली सीट पर काले रंग के दो प्लास्टीक के बोरे व गाडी की डिक्की में काले रंग के दो प्लास्टीक के बोरे मिले जिनका मुह सुतली व प्लास्टीक की डोरी से बधां हुआ था पंचानो के समक्ष बोरो का मुँह खोलकर देखा तो प्रत्येक बोरो के अन्दर मटमेले भुरे रंग के अफीम डोडा के छिलके भरे हुये पाये गये जो संदेही से भी पुछते उसके द्वारा भी मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका होना बताया। जिसका तलाशी संदेही के कब्जे वाली गाडी की मिलने मादक पदार्थ  का पंचनामा बनाया गया । संदेही मदनलाल बिश्नोई से उसके कब्जे से पाये गये मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका को अपने पास रखने लाने ले जाने के लायसेंस परमीट का पुछने पर नही होना बताया जो आऱोपी मदनलाल बिश्नोई पिता मोहनराम बिश्नोई का  कृत्य अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से समक्ष पंचान अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका कुल 57.100 किलो ग्राम किमती 1,70,000/- रूपये तथा टाटा नेक्सोन कार क्रमांक 23BH2401K  किमती 10,00,000/- रुपये को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत जप्त कर जप्ती पंचनामा बनाया गया । 

        आरोपी से जप्तशुदा वाहन के संबंध में पुछताछ करने पर बताया कि जप्तशुदा वाहन टाटा नेक्सोन कार पर जो नंबर 23BH2401K की प्लेट लगी है वह फर्जी है । गाडी मेरी पहचान के भवरसिंह के नाम से है । गाडी का ओरिजनल नंबर RJ-39-CA-6337 है। आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलके की तस्करी करते समय गलत नंबर प्लेट का उपयोग अपने बचाव हेतु किया है जो धारा 318(4),336(3),340(2),341(2) बीएनएस व 192/196 एमवीएक्ट का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को पी.आर. लेकर आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ कहा से लाने व किसे बेचने के संबंध में पूछताछ की जा रही है । 

 

*गिरफ्तार आरोपी :-* 1. मदनलाल बिश्नोई पिता मोहनराम बिश्नोई उम्र 37 साल निवासी सावल नगर डाबर लोहावट बिस्नावास जिला फालोदी जोधपुर (राजस्थान)

 

*जप्त मश्रुका:-* डोडाचुरा कुल वजन 57.100 किलोग्राम व एक जप्तशुदा वाहन टाटा नेक्सोन कार क्रमांक RJ-39-CA-6337 कुल मशरूका कीमती करीबन 11,70,000 रुपये 

  

*महत्वपुर्ण भूमिका –* थाना प्रभारी बिलपांक मो. अय्युब खान, उनि.रामसिंह खपेड, उनि दिनेश राठौर सउनि.अरविंद भंवरेला, आर.916 रोशन राठौर, आर.628 श्यामदयाल राठौर की महत्वपुर्ण भुमिका रही

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754