एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रीतम नगर मालवीय समाज धर्मशाला परिसर में 101 फलदार वह छायादार पौधे लगाए गए। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रीतम नगर मालवीय समाज धर्मशाला परिसर में 101 फलदार वह छायादार पौधे लगाए गए।

😊 Please Share This News 😊

आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है 

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

प्रीतम नगर रतलाम जिला मुख्यालय से करीब 24,किलो मीटर दूर ग्राम प्रीतम नगर में एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय प्रयास है। जिसमें लोगों को अपनी मां के सम्मान में पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों को एक साथ जोड़ता है। वृक्ष वायु प्रदान करते हैं सभी के लिए पौधारोपण करना और उसे बचाना बेहद जरूरी है पेड़ ही जीवन है पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को पौधारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। प्रीतम नगर मालवीय समाज द्वारा 101 फलदार छायादार पौधे रोपण करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलित रहे इसके लिए हमें पौधारोपण करना बेहद जरूरी है। हरे भरे पेड़ों की कटाई बंद करनी होगी आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण के लिए पौधारोपण करना बहुत जरूरी है। हर कोई अपनी मां के नाम से पौधा,रोपित करें इस अभियान ने मां के प्रति अपना स्नेह जताने का सम्मान अवसर दिया है हर जिम्मेदार नागरिक को पौधारोपण करना चाहिए। क्योंकि जब यही पौधे बड़े होकर एक विशाल वृक्ष बनेंगे तो उनसे हमें फल फूल एवं औषधीय प्राप्त होगी। मालवीय समाज के अध्यक्ष जगदीश गहलोत, सचिव भेरूलाल सिसोदिया, ने कहा कि मां के नाम पेड़ लगाने से अपनी मां का सम्मान तो होगा ही साथ ही धरती मां की भी रक्षा होगी। शंभू लाल मालवीय ने बताया कि आज दुनिया भर में भारतीय संस्कृति का गौरव गान हो रहा है । जिसकी हर देशवासी खुशी मना रहे हैं प्रकृति के पोषण के लिए धरती माता और मानव जीवन के पोषण के लिए हमारी माता के बीच समानता दर्शाते हुए अपनी मां के प्रति प्रेम आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने और धरती माता की रक्षा करने का संकल्प लेने का संदेश दिया। वृक्षारोपण का कार्यक्रम युवा टीम द्वारा किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ,एवं

युवा सामाज,जन उपस्थित रहे। गोवर्धन लाल मालवीय, मनोहर लाल मालवीय, शंभू लाल मालवीय, सरपंच प्रतिनिधि शांतिलाल मालवीय, गंगाराम मालवीय,संजय मालवीय, जितेंद्र मालवीय, ईश्वर लाल मालवीय, नानालाल मालवीय, नंदकिशोर मालवीय, ओंकार लाल मालवीय, समरत मालवीय,गौरव मालवीय, कुलदीप मालवीय, कन्हैयालाल मालवीय, एवं मालवीय समाज के सभी साथी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]