कारगिल विजय दिवस की 26वी वर्षगांठ पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों के स्मारक पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कारगिल विजय दिवस की 26वी वर्षगांठ पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों के स्मारक पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

😊 Please Share This News 😊

 सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक सैयद अबीद अली मीर एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कारगिल विजय दिवस स्मारक पर संस्था द्वारा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों के स्मारक पर पुष्प वर्षा एवं शहीदों का स्मरण किया गया l समाजसेवी इकबाल उस्मानी ने कहा अपने उद्बोधन में कहा आज ही के दिन पाकिस्तान ने अपनी नापाक कोशिश कर कारगिल पर कब्जा करने की कोशिश की जिसे देश के वीर जवानों ने नाकाम कर दिया और कारगिल पर विजय हासिल कर दोबारा देश का झंडा लहराया l देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को इंद्र देवता भी मेघ बरसा कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे l शहर के ख्यात नाम गायक हरीश तिवारी ने ‘कर चले हम फिदा जानो तन साथियों ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ गीत प्रस्तुत कर शहीदों को गीतांजलि अर्पित की इस अवसर पर रफी शोध संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर तेज कुमार मालवीय, शाकिर शेख, उप संयोजक सैयद उस्मान हसन, महाकाल शयन आरती के वरिष्ठ सदस्य चेतन ठक्कर, अध्यक्ष पंकज जयसवाल , जाहिद नूर एडवोकेट ,शिक्षा विद कमर अली ,सादिक मंसूरी ,आबिद खान ,सामाजिक कार्यकर्ता रईस अहमद ने वीरों का स्मरण किया l उपरोक्त जानकारी संयुक्त सचिव अनुदीप गंगवार एवं नासिर मंसूरी ने दी l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]