बैतूल धूमधाम से मनाया करगिल विजय दिवस. *निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल धूमधाम से मनाया करगिल विजय दिवस. *निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। मेरा युवा भारत बैतूल मध्य प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद भवन परिसर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सेना से सेवानिवृत्त अशोक रघुवंशी, दीपक दया पवार, पंडरी डांगे, सुदामा सूर्यवंशी, गौरी बालापूरे की उपस्थिति में और धनंजय सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इस अवसर पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस मौके पर अशोक रघुवंशी ने बताया कि कारगिल विजय दिवस कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की विजय का प्रतीक है। यह दिवस भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को नमन करने के लिए मनाया जाता है।  गौरी बालापूरे ने बताया कि करगिल विजय दिवस में हमारे वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अपनी विजय पताका फहराई है। धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बताया कि यह दिवस भारतीय सेना के बलिदान और शौर्य को याद दिलाता है कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना को मजबूत रखना है। कार्यक्रम  का संचालन महेश गुंजेले ने व आभार भरतपदम ने व्यक्त किया। इस अवसर पर एक पौधे का रोपण भी किया तथा सामूहिक तौर पर स्तंभ पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित शिवसागर सिंह,  राधेलाल वानखेडे, अनारकली तुमडाम, शैलेन्द शर्मा, भावना देशपांडे, दिपा रावंदे, मलूक चन्द पवार, मुकेश सरले, महेश गुंजेले, सुरभि मोहबे, जयश्री शेषकर, रीता उइके, संजना धुर्वे, करुणा कवडे, वर्षा बास्कर, पूर्व सैनिक संघ, सांस्कृतिक सेवा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]