पंचायत उप निर्वाचन 2025 के परिणाम घोषित रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पंचायत उप निर्वाचन 2025 के परिणाम घोषित रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 26 जुलाई 2025/ पंचायत उप निर्वाचन 2025 हेतु रतलाम जिले की जनपद पंचायत रतलाम की ग्राम पंचायत कलमोडा एवं कुआझागर, जनपद पंचायत पिपलौदा की ग्राम पंचायत मावता के सरपंच पद के उम्मीदवार के लिए मतगणना की गई। मतदान उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा कर निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

 

  जिसमें ग्राम पंचायत कलमोडा के सरपंच पद के उम्मीदवार श्री जगदीश पिता कोदर चौहान को 728 मत संतोष चौहान को 496 मत व नोटा को 20 मत प्राप्त हुए। श्री जगदीश चौहान को सर्वाधिक मत प्राप्त होने से निर्वाचित घोषित किया गया व निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

ग्राम पंचायत कुआंझागर में श्रीमती चंदाबाई पति किशन लाल को 858 मत, निर्मल निनामा को 289 मत व श्यामू वसुनिया को 279 मत एवं नोटा को 21 मत प्राप्त हुए। जिसमें श्रीमती चंदाबाई पति किशन लाल सिंघाड़े को सर्वाधिक मत प्राप्त होने से सरपंच पद पर निर्वाचित घोषित किया गया व निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जनपद पंचायत पिपलोदा की ग्राम पंचायत मावता के लिए श्री श्याम सिंह देवड़ा को सर्वाधिक 1407 मत प्राप्त होने पर सरपंच पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]