दंतोडिया में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पैदल तिरंगा रैली निकाली गई। शा. एकीकृत हाई स्कूल से शुरू हुई रैली में शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। प्राचार्य वीर सिंह निनोर ने रैली का शुभारंभ किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा और सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराना है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दंतोडिया में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत पैदल तिरंगा रैली निकाली गई। शा. एकीकृत हाई स्कूल से शुरू हुई रैली में शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। प्राचार्य वीर सिंह निनोर ने रैली का शुभारंभ किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा और सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराना है।

😊 Please Share This News 😊

“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली पैदल तिरंगा रैली

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

  “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित पैदल तिरंगा रैली आज शा. एकीकृत हाई स्कूल दंतोडिया से निकाली गई, इस दौरान सभी शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राओं ने देश भक्ति के नारे लगाए एवं आमजनों द्वारा रैली का ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।

“पैदल तिरंगा रैली’’ का शुभारंभ संस्था प्राचार्य श्री वीर सिंह निनोर द्वारा किया गया। रैली में संस्था के शिक्षक गोपाल शर्मा, ईश्वर लाल मालवीय, वीरेंद्र कैथवास,बद्रीलाल परमार,गोपाल भाभर,कोमल परिहार सहित समस्त छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

        इस अवसर पर प्राचार्य वीर सिंह निनोर ने रैली को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को 15 अगस्त तक निरंतर जारी रखना है एवं सभी को अपने-अपने घरों में फहराना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]