सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में जबलपुर के पत्रकार आशीष शुक्ला ने दिखाया साहस*   *रिटा. जज के बयान पर की आपत्ति*   *तालिब हुसैन*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में जबलपुर के पत्रकार आशीष शुक्ला ने दिखाया साहस*   *रिटा. जज के बयान पर की आपत्ति*   *तालिब हुसैन* 

😊 Please Share This News 😊

दिल्ली.सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक राजधानी दिल्ली में आयोजित की गयी. बैठक में बड़े-बड़े पत्रकारों को बुलाने के बाद उनकी नेम प्लेट के साथ जगह सुरक्षित की गई. लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज ने मीडिया को इनडायरेक्ट धमकी दी की खबर छपने के पहले सोच लेना कि हम सबसे बड़े हैं, तब किसी भी बड़े संपादक ने इस पर आपत्ति नहीं की. और ना ही संविधान की दुहाई दी कि हमें यह मौलिक अधिकार दिया है जिसे कहते हैं “अभिव्यक्ति की आजादी” . इस मीटिंग में जबलपुर के इकलौते पत्रकार आशीष शुक्ला

ने साहस का परिचय दिया और जज के बयान पर आपत्ति भी दर्ज कराई. और यह भी कहा कि मीडिया हमेशा से जागरूकता अभियान चलाती रही है तो इस तरह की टिप्पणी सही नहीं है. यश भारत के डायरेक्टर आशीष शुक्ला के अलावा बाकी सभी धुरंधर पत्रकार मूक दर्शक बने रहे. अब 

जबलपुर जिला कलेक्टर कार्यालय और जनसंपर्क विभाग को यह तय करना होगा कि जिन पत्रकारों की नेम प्लेट लगाकर वहां पर उन्हें बैठाया गया था वह क्यों मूक दर्शक बने रहे?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]