84 लाख जीव योनि से क्षमा मांग कर मनाया सांवत्सरिक महापर्व  क्षमा कायरों का नहीं वीरो का आभूषण— भंडारी रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

84 लाख जीव योनि से क्षमा मांग कर मनाया सांवत्सरिक महापर्व  क्षमा कायरों का नहीं वीरो का आभूषण— भंडारी रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

16 उपवास के तपस्वी की निकली भव्य रथ यात्रा तपस्वी के जयकारों से गूंजा मान हुआ नगर

महिदपुर रोड श्री धर्मनाथ जैन मंदिर कांच वाला में पर्युषण महापर्व के दौरान अंतिम दिवस बुधवार को सांवत्सरिक महापर्व के अवसर पर वर्धमान स्वाध्याय मंडल के स्वाध्याय बंधु सचिन भंडारी ने धर्म सभा में कहा कि आज सावंत्सरिक महापर्व का दिन सकल जैन समाज के लिए स्वर्णिम दिवस है आज के मंगलमय दिवस पर जैन समाज के लोग पौषध उपवास एकाशना जप तप पूजा साधना आराधना आदि तपस्या जीव दया, दान आदि कर कर्मों की निर्जरा करते हैं संध्या को वर्ष भर में हुए पापों की निर्जरा हेतु प्रतिक्रमण किया जाता है संस्कृत के श्लोक के माध्यम से 2 घंटे चलने वाली इस क्रिया में 84 लाख जीव योनियों से क्षमा मांग कर प्रतिक्रमण पूर्ण किया जाता है तत्पश्चात सभी समाजजन अपने द्वारा हुई वर्ष भर में जाने अनजाने में गलतियों के लिए एक दूसरे से क्षमा मांग कर क्षमा प्रदान करते हैं इस तरह यह क्षमा वाणी पर्व मनाया जाता है भंडारी ने कहा कि क्षमा कायरों का नहीं वीरों का आभूषण है ।जो वीर व्यक्ति होता है वही क्षमता का दान देता है पर्युषण महापर्व के इस लोकोत्तर महापर्व पर आठ दिनों तक धर्म आराधना के माध्यम से आत्मा को सजाने का कार्य किया जाता है। सुबह 8:30 बारसा सूत्र वौहराना, चित्रावली दर्शन एवं पांच ज्ञान का चढ़ावा बोला गया इसका लाभ समाज जनों द्वारा लिया गया तत्पश्चात समाज जनों द्वारा भाभी चैत्त्य परिपाटी एवं प्रियंका प्रिंस जैन के 16 उपवास की तपस्या की निमित्त रथ यात्रा का भी आयोजन किया गया‌। उपस्थित श्रावकशारी कौन है रथ यात्रा में तपस्वी की जय जयकार लगाकर तप की अनुमोदना करी इस महापर्व के कार्यक्रम को वर्धमान स्वाध्याय मंडल से आये स्वाध्याय बंधु सचिन भंडारी महिदपुर रोड एवं ऋषभ जैन राणावत रविंद्र नगर बुढा़ के निर्देशन में संपन्न किए गए इस मंगलकारी अवसर पर सभी समाज जनों ने उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त किया उक्त जानकारी जैन समाज की मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]