पंडित दीनदयाल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत को आज भी प्रासंगिक बताया, जो मानव के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला और उनके योगदान को याद किया। इस कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया था। 🎉💫🌟🎊
|
😊 Please Share This News 😊
|
*पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक*
*पंडित दीनदयाल जयंती मनाई*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वह नवयुवक उत्थान युवा मंडल बुलढाणा के सहयोग से पंडित दीन दयाल जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वरिष्ट समाजसेवी गजराज सिंह देवड़ा, हुकुमचंद कालभोर की उपस्थिति में और जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत श्रीमती सुषमा गवली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर गजराज सिंह देवड़ा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत को विकसित किया, जो मानव के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है उन्होंने भारत की संस्कृति और सभ्यता के महत्व पर जोर दिया। हुकुमचंद कालभोर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सामाजिक न्याय के लिए काम किया और उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया। श्रीमती सुषमा गवली ने बताया कि भारत सरकार युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है जैसे अभी वर्तमान में विकसित भारत की भारत की परिकल्पना को लेकर वृहद स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाने वाली है जिसमें युवा सम्मिलित होकर देश के विकास कार्यों में अपना योगदान प्रदान दें। धनंजय सिंह ठाकुर ने पंडित दीनदयाल ने आर्थिक विकास के महत्व पर जोर दिया और उन्होंने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एक अच्छे लेखक और वक्ता थे और उन्होंने कई पुस्तकें और लेख लिखे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विचारधारा ने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम का संचालन युवा मंडल अध्यक्ष निखिल साहू ने व आभार गजराज सिंह देवड़ा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर दिनेश साहू, शिव साहू, बबलू वर्मा, काशी मालवीय, नवीन साहू, अंकित गवाडे,धर्मेंद्र साहू, गौरव साहू, प्रवीण पाटिल, विनीत साहू, राज साहू, मनोहर लाल इवने, संतोष साहू, गणेश साहू, सागर सरिया, अंकित सरिया, कालूराम उईके सहित बड़ी संख्या में युवा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

