किस्मत न्यूज़ चिचोली :- यूरिया की कालाबाजारी को रोकने सड़क पर उतरे किसान कांग्रेस मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।   – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ चिचोली :- यूरिया की कालाबाजारी को रोकने सड़क पर उतरे किसान कांग्रेस मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ चिचोली :- यूरिया के काला बाजारी रोकने और मक्के के कम दाम मिल रहे कम दाम के विरोध मे किसान कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की

मंगलवार को किसान कांग्रेस के नेतृत्व में यूरिया खाद की कलाबाजी रोकने मक्का की उपज एम एस पी मूल्य पर खरीदने , और किसानो को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के और प्रधानमंत्री सड़क पर डंपरों से रेत परिवहन करने पर रोक लगाने के लिए सहित अन्य मांगों को लेकर किसान कांग्रेस ने जिला कलेक्टर के नाम तहसील कार्यालय में तहसीलदार पी एस दीवान को ज्ञापन दिया ।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने बताया कि बैतूल जिले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जैसे बड़े मंत्री होने के बावजूद भी जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी हो रही है इसके अलावा किसानों से मनमानी ढंग से बिजली के नाम पर रुपए वसूले जा रहे हैं क्षेत्र में नगद खाद बिक्री केंद्र बंद है ₹270 की यूरिया की बोरी किसानों को 500 से ₹600 में खरीदनी पड़ रही है वही प्राईवेट दुकानदार गांव-गांव महंगे दामों पर खाद बेच रहे हैं । कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने बताया कि प्रदेश की और केंद्र की सरकार जानबूझकर खाद की कमी बढ़ाकर किसानों से मनमाने तरीके से पैसे वसूल कर रही है । किसान सोयाबीन और मक्के की फसल को लेकर पहले ही परेशान है

ज्ञापन देते समय वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र जासवाल किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जगदीश गोचरे , नरेंद्र आर्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज आर्य किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखलेश आर्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय आर्य, ग्रामीण के नेकराम यादव ब्लॉक से सेवादल के अध्यक्ष प्रवीण आर्य , किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश यादव , तोप पटेल माहेश उईके , युवा कांग्रेस के युवा कांग्रेश ब्लॉक अध्यक्ष सोनू धुर्वे , राजेश बाबा सहित बड़ी संख्या कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754