रतलाम पुलिस द्वारा शहर में चैकिंग अभियान चलाया गया. बेवजह घूमने वाले 102 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर चेक किया. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा शहर में लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आम जन की सुरक्षा एवं अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, चाकुबाजी एवं चोरी की घटनाओँ पर अंकुश लगाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में रतलाम शहर के सभी थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्त/पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों एवं आदतन बदमाशों पर नजर रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये गये है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.01.26 को रात्रि में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी माणकचौक श्री पतिराम डावरे, थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम श्री सत्येंद्र रघुवंशी, थाना प्रभारी डीडी नगर उपनिरीक्षक श्री अनुराग यादव, थाना स्टेशन रोड से 2 आईसी उप निरीक्षक श्री विजय बामनिया के साथ जेल वाहन लेकर क्षेत्र में भ्रमण कर बेवजह घूमने वाले एवं संदिग्धों को चेक किया गया। थाना डीडी नगर क्षेत्र 42, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में 18, थाना माणकचौक क्षेत्र में 16 एवं थाना स्टेशन रोड में 26 लोगों सहित कुल 102 बेवजह घूमने वाले लोगों को संबंधित थाने पर लाकर चेकिंग कर पूछताछ की गई, तथा उचित समझाइश देकर रवाना किया गया। चेकिंग के दौरान शहर में अलग अलग जगह पर चैकिंग पॉइंट्स लगाकर संदिग्ध वाहनों को चेक किया गया। आम नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

