मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रतलाम जिले की 247777 लाड़ली बहनों के खाते में लगभग 36.27 करोड़ राशि अंतरित की. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने रतलाम जिले की 247777 लाड़ली बहनों के खाते में लगभग 36.27 करोड़ राशि अंतरित की. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज 16 जनवरी को नर्मदापुरम जिले के माखन नगर विकासखंड से प्रदेश की समस्त लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहना योजना की राशि अंतरित की गई। योजना अंतर्गत प्रदेश की लगभग 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को एवं रतलाम जिले की 247777 लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रूपये प्रत्येक हितग्राही के मान से कुल 36.27 करोड़ की राशि अंतरित की गई। 

 

रतलाम जिले में कार्यक्रम गुलाब चक्कर में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के लाइव वेबकास्ट कार्यक्रम को जिले की लाडली बहनों एवं कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सुना एवं देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य आतिथि जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा की उपस्थिति में एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग उज्जैन संभाग के संयुक्त संचालक श्री राजेश मेहरा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रतिमाह दी जाने वाली राशि से लाडली बहने अपने घर परिवार की जरूरतों को पूरा कर रही है । छोटी छोटी आवश्यकताओ के लिए वे अब किसी पर निर्भर नहीं है । कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किये गये ।

 

 कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिताएं जिसमे गिल्ली डंडा,पतंग उडाना , व्यंजन प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राम निवास बुधौलिया के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिला कार्यालय से सहायक संचालक श्री प्रकाश चंद्र चौहान द्वारा कार्यक्रम को रुपरेखा अनुसार सम्पादित करवाया गया एवं कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती सुशीला व्यास द्वारा एवं परियोजना अधिकारी रतलाम शहर 2 श्रीमती अर्चना माहौर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। जिले की सभी जनपदों एवं नगरिय निकायों तथा सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। संपूर्ण जिले में प्रत्येक स्तर के कार्यक्रम में लाडली बहने एवं जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]