किस्मत न्यूज़ उज्जैन.शब ए मेराज के मुबारक मौके पर क्वीज कंपटीशन का आयोजन l. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ उज्जैन.शब ए मेराज के मुबारक मौके पर क्वीज कंपटीशन का आयोजन l.

😊 Please Share This News 😊

 किस्मत न्यूज़ उज्जैन सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक सैयद आबिद अली मीर एवं अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया आज शबे मेराज के मौके पर क्विज कंपटीशन का आयोजन सैंट मदार कान्वेंट स्कूल मदार गेट पर आयोजित किया गया l संयुक्त सचिव नासिर मंसूरी एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि इस कंपटीशन में विज्ञान, खेल ,धर्म , शिक्षा, साहित्य से जुड़े प्रश्न पूछे गए सही उत्तर देने वाले प्रतियोगियों को सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिक्षाविद रीना तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहां ऐसे कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने की प्रेरणा देंगे l अपने सभी प्रतियोगियों को बधाई दी विशेष अतिथि समाजसेवी शाकिर शेख, पार्षद अनवर नागौरी, शकील अहमद, हाजी इकबाल हुसैन, नाजिया अहमद, अर्शी सद्दाम हुसैन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए l मोहसिन ए कायनात अवार्ड से शिक्षाविद दरक्क्षा अहमद को सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी सैयद उस्मान हसन ने प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा आप अभी से पढ़ाई में अपना ध्यान लगाएंगे. तो ही आप आगे बढ़ पाएंगे l कार्यक्रम में शहजाद अहमद पप्पूभाई, अब्दुल खालिक , अनीस मौलाना, अभिषेक सिसोदिया ,उस्मान मुल्तानीआदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने किया l आभार रशीदा बाजी ने माना उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]