महात्मा गांधीजी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि 02 मिनट का मौन रखकर गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश. रिपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

महात्मा गांधीजी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि 02 मिनट का मौन रखकर गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का दिया संदेश. रिपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम दिनांक 30 जनवरी 2026 को शहीद दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रतलाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकियों पर 02 मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं समस्त शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

             इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि—

महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक पुलिसकर्मी को उनके विचारों को अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधानिक मूल्यों की रक्षा में सदैव प्रतिबद्ध रहना चाहिए

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी से आह्वान किया गया कि वे गांधीजी के आदर्शों को अपनाकर कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील एवं जनसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में—अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा, सूबेदार श्रीमती मोनिका ठाकुर

पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]