ratlam अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के फरार आरोपी के विरुद्ध थाना नामली पुलिस की कार्यवाही जारी. मुख्य आरोपी बिरदाराम विश्नोई को राजस्थान से पकडने मे मिली सफलता। मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

ratlam अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के फरार आरोपी के विरुद्ध थाना नामली पुलिस की कार्यवाही जारी. मुख्य आरोपी बिरदाराम विश्नोई को राजस्थान से पकडने मे मिली सफलता। मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

Ratlam श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री विवेककुमार लाल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय श्री किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नामली गायत्री सोनी के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर कुख्यात फरार आरोपी बिरदाराम विश्नोई को पकडने मे सफलता मिली ।

 

*घटना का विवरण –* घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 20.01.2026 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये घटना स्थल रतलाम मंदसौर हाईवे , पंचेड़ फण्टा नामली के पास से आरोपी अशोक पिता चेनाराम विश्नोई उम्र 28 साल निवासी सियोगो की धाणी पीलवा फतेसागर जिला फलोदी राजस्थान व रामजस पिता मांगी लाल विश्नोई उम्र 20 साल निवासी ग्राम जेसला थाना भोजासर जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए 06 बोरो मे भरा डोडाचुरा कुल वजन 90.800 कि.ग्रा. कीमती 2,80,000/- रूपये व घटना मे प्रयुक्त सफेद रंग की आई 20 कार नम्बर MH04GZ5511 किमती 5,00,000/- रूपये कुल किमती 7,80,000/-रू को जप्त कर आऱोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध थाना नामली पर अपराध क्र.19/25 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। आरोपियो को न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा लाने ले जाने के सम्बंध मे पूछताछ करने पर आरोपी बिरदाराम विश्नोई द्वारा गिरोह चलाने व डोडाचुरा की तस्करी करने के बारे ने बताया गया था। आरोपी घटना दिनांक के बाद से ही लगातार फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम तैयार कर आरोपी की पतारसी हेतु राजस्थान रवाना की गई थी । जो दिनांक 13.02.2026 को आरोपी बिरदा राम पिता साजनराम बिश्नोई उम्र 32 वर्ष निवासी कालीराणा नगर थाना भोजासर जिला फलोदी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है आऱोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी से अवैध मादक पदार्थ से जुडे लोगो के बारे मे जानकारी प्राप्त की जावेगी ।

 

 *नाम गिरफ्तार आरोपी-* 1. बिरदा राम पिता साजनराम बिश्नोई उम्र 32 वर्ष निवासी कालीराणा नगर थाना भोजासर जिला फलोदी राजस्थान

 

*पुर्व मे गिरफ्तार -*

*1.* अशोक पिता चेनाराम विश्नोई उम्र 28 साल निवासी सियोगो की धाणी पीलवा फतेसागर जिला फलोदी राजस्थान

*2.* रामजस पिता मांगी लाल विश्नोई उम्र 20 साल निवासी ग्राम जेसला थाना भोजासर जिला जोधपुर राजस्थान

 

*सराहनीय भूमिका –* निरी. गायत्री सोनी थाना प्रभारी नामली, उनि कन्हैया अवास्या ,सउनि प्रदीप शर्मा , प्र.आर.नारायणसिह जादौन , प्र.आऱ.दिलीप रावत , प्र.आऱ. गोपाल खराडी, आऱ.माखनसिह , आर.कुणाल रावत व थाना भोजासर राजस्थान के आऱ.पीथाराम व म.आर.श्रीमती सरोज की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]