बैतूल.कलेक्टर डॉ सोनवणे पहुंचे बर्राढाना, प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद. हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए किया आश्वस्त.  अकरम खान कपिल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.कलेक्टर डॉ सोनवणे पहुंचे बर्राढाना, प्रभावित ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद. हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए किया आश्वस्त.  अकरम खान कपिल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

बैतूल 2 मई,2026/भीमपुर विकासखंड के ग्राम मोहदा के बर्राढाना पहुंचकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आगजनी से प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने मौके पर राहत कार्यों का अवलोकन किया और प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगजनी से हुए नुकसान का सही एवं विस्तृत आकलन किया जाए तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

    कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों के लिए राशन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की गई हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर ने इन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खुद की निगरानी में कैंप लगाकर सभी का स्वास्थ्य परिक्षण भी करवाने के निर्देश दिए।

     इस दौरान , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीएम श्री अजीत मरावी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]