सोनकच्छ (निप्र)*रोटरी क्लब सोनकच्छ द्वारा कुपोषित बच्चों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए* शेख इक़बाल।
|
😊 Please Share This News 😊
|
सोनकच्छ (निप्र).रोटरी क्लब ऑफ सोनकच्छ द्वारा सामाजिक सरोकार के अंतर्गत सोमवार दिनांक 4मई को कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फल एवं बिस्कुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सत्यनारायण लाठी के सहयोग से शासकीय अस्पताल, सोनकच्छ में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उपस्थित होकर बच्चों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे. दिनेश राठौर एवं सचिव रोटे. महेश चंद्र राठौर , सहायक मंडलाध्यक्ष दिनेश कारपेंटर, पूर्व अध्यक्ष सौभाग सिंह ठाकुर, मोहन सिंह बघेल, सुरेशचंद्र यादव, ईश्वर सिंह जाधव, जितेन्द्र सिंह बघेल, डॉ अरविंद धाकड़, श्रीमती ममता जयपाल प्रभारी परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक रितु ठाकुर, प्रतिभा बघेल, वर्षा निकम, फ़िरदोश शेख, ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रवीण परिहार, एफ डी शिवानी पटेल, एनएम रत्ना घोड़की आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

