रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा, रीपोर्ट मनोहर मालवीय।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई एवं तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लाख रुपये से अधिक की चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 16.05.2026 को फरियादी पुनमचंद पिता स्व. भोगजी खराड़ी भील, उम्र 61 वर्ष निवासी ग्राम सेमलखेड़ा थाना सरवन, हाल मुकाम अष्टापक कॉलोनी सफायर स्कूल के पास बड़बड़ रतलाम द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात बदमाश द्वारा उसके घर से सोने का हार, कान के सोने के लोंग, सोने की बोर, तीन मोबाइल फोन एवं नगदी लगभग ₹30,000/- चोरी कर ली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 468/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्यवाही–* मामले की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सारवान के मार्गदर्शन में में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी विश्लेषण एवं सतत निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सूरज उर्फ सुरेश पिता अमरसिंह चारेल निवासी सिमलावदा थाना बिलपांक, हाल मुकाम छत्रीपुल रतलाम के रूप में की गई। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से 01 विवो कंपनी का मोबाइल, 01 ओप्पो कंपनी का मोबाइल, 01 सैमसंग मोबाइल, 01 अन्य मोबाइल फोन तथा सोने का हार एवं कान के सोने के लोंग सहित कुल लगभग ₹12 लाख रुपये मूल्य का चोरी गया मश्रुका बरामद किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी–* 1. सूरज उर्फ सुरेश पिता अमरसिंह चारेल, उम्र 22 वर्ष निवासी सिमलावदा थाना बिलपांक, हाल मुकाम छत्रीपुल रतलाम
*जप्त मश्रुका–*
▪️ 01 विवो कंपनी का मोबाइल
▪️ 01 ओप्पो कंपनी का मोबाइल
▪️ 01 सैमसंग मोबाइल
▪️ 01 अन्य मोबाइल फोन
▪️ सोने का हार
▪️ कान के सोने के लोंग
▪️ कुल बरामद मश्रुका की अनुमानित कीमत – लगभग ₹12,00,000/-
*सराहनीय भूमिका–*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी (सायबर सेल), आरक्षक दिलीप रावत (थाना नामली), आरक्षक विपुल भावसार, राहुल पाटीदार (सायबर सेल), अर्जुनसिंह, दुर्गालाल गुजराती, मोहन पाटीदार, पवन मेहता, कान्हा मेघवाल, विजय मालवीय, पारस चावला एवं लाखन (सीसीआर) की सराहनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

