रतलाम आरती सेन बनीं ‘लखपति दीदी’आजीविका मिशन की सहायता से आत्मनिर्भर. रीपोर्ट मनोहर मालवीय। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम आरती सेन बनीं ‘लखपति दीदी’आजीविका मिशन की सहायता से आत्मनिर्भर. रीपोर्ट मनोहर मालवीय।

😊 Please Share This News 😊

रतलाम जिले के पिपलोदा विकासखंड के ग्राम सुखेड़ा निवासी आरती सेन ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपनी जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। ‘यशस्वी’ समूह की अध्यक्ष आरती सेन ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे केवल घर का कार्य करती थीं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। बच्चों का पालन-पोषण भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा था।

     आरती ने बताया कि उन्होंने 12 महिलाओं के साथ मिलकर ‘यशस्वी’ समूह का गठन किया। समूह में बचत शुरू होने के छह माह बाद उन्हें ऋण मिला। प्राप्त राशि से उन्होंने अपना पार्लर शुरू किया, जिससे उनकी मासिक आय बढ़कर करीब 12 हजार रुपये तक हो गई और आर्थिक स्थिति में सुधार आया।

 

     इसके बाद उन्होंने एनआरएलएम पिपलोदा कार्यालय में सीआरपी के रूप में कार्य किया, जहां उन्हें नई पहचान और विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिली। वर्तमान में वे एकता सीएलएफ में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आजीविका मिशन के माध्यम से उन्होंने कृषि सखी, बैंक बीसी और जेंडर सखी जैसी कई प्रशिक्षण भी प्राप्त किए।

आरती सेन ने बताया कि पार्लर और अन्य कार्यों से उनकी कुल मासिक आय अब करीब 16 हजार रुपये तक हो गई है। आरती सेन ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा आजीविका मिशन को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754