किस्मत न्यूज़ बैतूल.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अर्नागल टिपण्णी के विरोध में किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन.  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

किस्मत न्यूज़ बैतूल.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अर्नागल टिपण्णी के विरोध में किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन.  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।

😊 Please Share This News 😊

किस्मत न्यूज़ बैतूल.बीते दिन रविवार को शुजालपुर में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को अमर्यादित टिप्पणी के मामले में विरोध बढ़ते देखा गया , जिसका विरोध चिचोली में भी ब्लॉक कांग्रेस सेवादल , भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के निर्तेत्व में किया गया । 

जहां पर सेवादल , एनएसयूआई द्वारा विरोध में मोहन यादव का पुतला फूँका, जिस बीच सेवादल ,एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा वाटर कैनन चलाया गया । 

पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी मनोज आर्य ने मोहन यादव से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बारे में कहे गए शब्दों को वापस लेने व माफी मांगने की माँग की । 

इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता टोप पटेल , कैलाश आर्य , अकरम खान, जनपद सदस्य सुनील करोचे मंजू माछीवार , सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य , यूथ कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष राहुल चंदेलकर , एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष अमन ख़ान, छात्र नेता अंकुर मछिवार, आदिवासी कांग्रेस नेता बहादुर सिंह, नवीन आर्य , अशोक राठौर , मोहन राठौर , अंकित आर्य सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754