बैतूल.राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा.

😊 Please Share This News 😊

बैतूल.18 जून को प्रस्तावित आध्यात्मिक जागृति एवं जनजातीय सशक्तिकरण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

 अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

बैतूल 4 जून ,2026/राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जिले में 18 जून को ब्रह्मकुमारी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम बैतूल पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

      निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रह्मकुमारी संस्थान के प्रतिनिधियों से कार्यक्रम के स्वरूप एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के आगमन, मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग तथा आगमन-निर्गमन मार्गों सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

     इससे पूर्व कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ग्राउंड पहुंचकर प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्रीमती इंदिरा महतो, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्रीमती प्रीति पटेल, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी श्री सुनील लाटा, सीएमओ बैतूल श्री नवनीत पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

000000

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]