बैतूल *मंदिर कर्मचारियों पर हमले को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू सेना आक्रोशित* *बालाजीपुरम घटना को लेकर सौंपा ज्ञापन*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल *मंदिर कर्मचारियों पर हमले को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू सेना आक्रोशित* *बालाजीपुरम घटना को लेकर सौंपा ज्ञापन*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के तत्वावधान में परम पूज्य शंकराचार्य के अधीन विश्व प्रसिद्ध और पांचवा धाम बालाजीपुरम मंदिर में हुई अप्रिय घटना, मंदिर में उत्पात मचाने और मंदिर प्रबंधन के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर हिन्दुओं की आस्था पर ठेस पहुंचाने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर संगठन के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संगठन के विभाग अध्यक्ष मनीष मालवीय ने बताया की विगत दिनों जूता स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों से मंदिर के दर्शन करने आए व्यक्तियों से जूते-चप्पल का निर्धारित शुल्क मांगा। जिससे आरोपीगण गुस्से में आ गए। आरोपी व्यक्तियों ने मंदिर के कर्मचारियों को लाठी, डंडे और धारदार कटार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी के सिर, कंधे और गाल पर भी गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही हमलावरों ने गाली-गलौच कर उत्पात मचाया और हमलावरों ने सरेआम पीड़ितों को धमकी देते हुए कहा कि आज तो छोड़ दिया है। दोबारा मिले तो जान से मार देंगें। हमलावर व्यवहार से आदतन अपराधी स्पष्ट प्रतीत हो रहें हैं। प्रात सह सचिव बंटी सरियाम ने बताया की सीसी टीवी और वीडियो में आरोपी साफ दिख रहें हैं जो मंदिर जो कि हिन्दू आस्था का केन्द्र हैं उस पर अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। अपराधियों के इस कुकृत्य से अन्य श्रद्धालु भयभीत हो गए। सदस्य रोहित दीवान ने बताया की बालाजीपुरम मंदिर प्रबंधन ने मंदिर अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया है, हिंदुस्तान में अपराधियों के कारण एक मंदिर का इस तरह बंद हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। ज्ञापन में मांग की गई  कि इस मंदिर में पूरे भारत से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। जिसको ध्यान में रखते प्रशासन जल्द मंदिर खुलवाने की व्यवस्था करे। आरोपियों पर शीघ्र और सख्त कार्यवाही की जाए अन्यथा यह दोबारा इस तरह की घटना हो अंजाम देते रहेंगें। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, समाजसेवी समाजसेवी सुनील द्विवेदी तहसील संयोजक विक्रांत कनाठे, नगर अध्यक्ष सनी साहू, नगर युवा उपाध्यक्ष दीपू उइके, अशोक छिपने, नगर युवा मंत्री अविनाश उइके, सत्यम विश्वकर्मा, चांद अंबूरे, अतुल अहाके सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]