चिचोली में सीएमओ सैयद आरिफ हुसैन की सेवा-निवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित. अकरम पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली। नगर परिषद चिचोली में पिछले 4 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) सैयद आरिफ हुसैन 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। इस ऐतिहासिक और भावुक पल को यादगार बनाने के लिए नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों द्वारा संजय रेस्टोरेंट में एक भव्य ‘सेवा-निवृत्ति अभिनंदन समारोह’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने सीएमओ सैयद आरिफ हुसैन को फूल-मालाएं पहनाईं और शाल-श्रीफल भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।
जनप्रतिनिधियों ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
विदाई समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने सीएमओ के साथ बिताए अपने अनुभवों को साझा किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता आशुतोष (बाली) मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा रितेश मालवीय, उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा संजय आंवलेकर
वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह कुशवाहा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना संतोष मालवीय, भाजपा नेता शंकर राव चढोकार, और मुकेश मालवीय
उपयंत्री नागेंद्र वागद्रे, पार्षद मोटू यादव, नितेश आंवलेकर, अमन आंवलेकर, अमन सिंह कुशवाहा, मनोज आर्य, प्रकाश कटारे, अमित देशपांडे कृष्णा सोनी सहित नगर परिषद के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।
*”चिचोली के लोग बेहद सरल और सम्मान करने वाले हैं” — सैयद आरिफ हुसैन*
अपनी विदाई के इस भावुक क्षण पर बोलते हुए सेवानिवृत्त सीएमओ सैयद आरिफ हुसैन ने चिचोली के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
”चिचोली में बिताए मेरे 4 साल के कार्यकाल के दौरान मुझे यहाँ के सभी जनप्रतिनिधियों, नेताओं और आम नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला। यहाँ आने से पहले चिचोली को लेकर जो मेरी धारणा बनी थी, वह यहाँ आने के बाद बिल्कुल गलत साबित हुई। यहाँ के लोग बेहद सरल स्वभाव के हैं और यह नगर हर व्यक्ति का सम्मान करना अच्छी तरह जानता है।”
कार्यक्रम का समापन बेहद सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहाँ सभी ने नम आँखों से सीएमओ को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देकर विदा किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

