किस्मत न्यूज़ बैतूल चिचोली :- ग्राम पंचायत बेला मे लापरवाही ,* *नाली स्वीकृति के 2 वर्ष बाद भी सरपंच नहीं बना रहा नाली,* *सड़क पर आ रहा पानी,* अकरम पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
किस्मत न्यूज़ बैतूल चिचोली :- जनपद पंचायत चिचोली की ग्राम पंचायत बेला में सरपंच की लापरवाही एवं हठधर्मिता के कारण 2 वर्ष पूर्व से 1 लाख 74 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत 75 मीटर नाली बन नहीं पा रही है, जिससे प्रधानमंत्री सड़क पर घरों के निस्तार का गंदा पानी एवं बरसात का पानी सड़क पर आ रहा है, गंदगी फैल रही है। इसी सड़क से ग्राम बेला के अलावा मंडवा नांदरा गवाझड़प राय जामुन इत्यादि गांवों के राहगीर भी आते जाते परेशान होते हैं।ऐसा आरोप है.
*2 वर्ष पूर्व स्वीकृत हुई है:-* जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री शिवराज उइके का कहना है कि उनके आग्रह पर लगभग 2 वर्ष पूर्व ग्राम बेला में 75 मीटर पक्की नाली हेतु 1 लाख 74 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं, किंतु सरपंच लापरवाही एवं राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते नाली नहीं बना रहा है। नाली नहीं बनने से लोगों के घरों के विस्तार का पानी सड़क पर आकर प्रधानमंत्री सड़क खराब कर रहा एवं मार्ग अवरूद्ध कर रहा है। इसके अलावा सड़क पर गंदगी फैल रही है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं और मौसमी बीमारियां भी हो रही है। इस सड़क से लगभग आधा दर्जन ग्राम वासी भी आते जाते रहते हैं। वृद्ध बीमार महिलाएं बच्चों को आने जाने में परेशानी होती है । शीघ्र नाली बनना चाहिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

