उज्जैन ।राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा माननीय कुंवर बासित अली जी से भेंट कर मध्य प्रदेश उज्जैन से usk मानवाधिकार अध्यक्ष शैहरोज कुरैशी ने दी हार्दिक बधाई
|
😊 Please Share This News 😊
|
- उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में श्री कुंवर बासित अली जी की नियुक्ति पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से, मध्य प्रदेश के श्री शेहरोज कुरैशी जी ने नई दिल्ली पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर श्री शैहरोज कुरैशी जी ने श्री कुंवर बासित अली जी को सम्मानित किया तथा उनके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री कुंवर बासित अली जी के कुशल नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प को आगे बढ़ाने में अल्पसंख्यक मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को पहुंचाने का कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मध्य प्रदेश के शैहरोज कुरैशी ने सोशल मीडिया में जानकारी दी।
सभी पदाधिकारियों ने श्री कुंवर बासित अली जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल, सफल और जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

