उज्जैन की ऐतिहासिक शाही मस्जिद को मिस्मार करने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग.ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली ख़ान। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन की ऐतिहासिक शाही मस्जिद को मिस्मार करने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग.ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली ख़ान।

😊 Please Share This News 😊
  • उज्जैन ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM), मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली ख़ान ने माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन से पुरज़ोर आग्रह किया है कि उज्जैन की ऐतिहासिक शाही मस्जिद को मिस्मार किए जाने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और इस पूरे मामले में स्वतः संज्ञान लिया जाए।

 

श्री ख़ान ने कहा कि, “हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के कई प्रारूप और विकल्प हो सकते हैं। आस्था एवं ऐतिहासिक विरासत से जुड़े स्थलों को संरक्षित रखते हुए भी विकास का रास्ता निकाला जा सकता है।”

 

उन्होंने कहा कि मुसलमान मस्जिद को अल्लाह का घर मानते हैं। ऐसी ऐतिहासिक मस्जिद को मिस्मार किया जाना पूरे मुस्लिम समुदाय की आस्था और भावनाओं के लिए तकलीफ़ का सबब है। साथ ही, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को नुकसान पहुँचाने वाली ऐसी कार्रवाई देश की अंतर्राष्ट्रीय छवि को भी धूमिल करती है।

 

AIMIM मध्य प्रदेश इस मामले को लेकर DGP, मध्य प्रदेश से भी आग्रह करती है कि इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754