उज्जैन(Madhya Pradesh). राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का काफिला इंदौर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच गया है। उज्जैन पहुंचने पर उनका स्वागत भारतीय और हिंदू संस्कृति के तौर तरीकों से किया गया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन(Madhya Pradesh). राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का काफिला इंदौर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच गया है। उज्जैन पहुंचने पर उनका स्वागत भारतीय और हिंदू संस्कृति के तौर तरीकों से किया गया।

😊 Please Share This News 😊

बजे समाजिक न्याय परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

 

इस अंदाज में किया गया राहुल गांधी का स्वागत 

धार्मिक नगरी उज्जैन में राहुल गांधी का परंपरागत भारतीय संस्कृति अनुसार स्वागत किया गया। कांग्रेस ने इसके लिए खास तैयारी की थी। करीब 200 बटुकों ने राहुल गांधी के पहुंचते ही स्वास्ति वाचन और मंत्र उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना भी हुई। राहुल गांधी दोपहर बाद बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। साथ ही बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे

यात्रा सुबह 6 बजे इंदौर के सांवेर से शुरू हुई थी। राहुल गांधी आज उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करेंगे उसके बाद वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा का उज्जैन के रास्ते में मयंक जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ। यहां राहुल गांधी ने श्री राम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य को लेकर बात भी की। बच्चों के साथ राहुल गांधी,कमल नाथ और तमाम कांग्रेसी नेताओं ने डांस भी किया। 

 

गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से शुरू हुए आज 83 दिन हो गए हैं। मध्य प्रदेश में इस यात्रा का आज सातवां दिन है। राहुल गांधी आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी शाम 4:00 बजे महाकाल मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन करेंगे। इससे पहले राहुल दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र महावीर तपोभूमि भी पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे समाजिक न्याय

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]