⚫ जनसेवा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा पृथक–पृथक से 45 शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनी जाकर किया गया संतुष्ट। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

⚫ जनसेवा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा पृथक–पृथक से 45 शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनी जाकर किया गया संतुष्ट।

😊 Please Share This News 😊

⚫ जनसेवा अभियान के अंतर्गत उज्जैन पुलिस द्वारा थाना नागझिरी परिसर में लगाया गया शिविर। 

⚫ जनसेवा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा पृथक–पृथक से 45 शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनी जाकर किया गया संतुष्ट। 

 

पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन रेंज उज्जैन अनिल सिंह कुशवाह, पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा की उपस्तिथि में आज दिनांक 25.05.23 को थाना नागझिरी परिसर में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

                उक्त शिविर में वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा सी.एम. हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतो में 45 शिकायतकर्ताओ की समस्याओं से पृथक–पृथक रूबरू होकर उनकी समस्या सुनी जाकर उन्हें संतुष्ट किया गया।

               सी.एम.हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतो में पुलिस अधिकारियों द्वारा यथा संभव समय सीमा में निराकरण का प्रयास किया जाता है, लेकिन कुछ शिकायतकर्ता कार्यवाही से संतुष्ट नही हो पाते हैं और सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत लंबित बनी रहती है। उक्त लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उज्जैन पुलिस द्वारा अन्य थानों पर भी पृथक–पृथक से विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया जाकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का संतुष्टिपूर्वक निदान किया जा रहा है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754