पुलिस/प्रशासन के संयुक्त समन्वय से आज विश्व योग दिवस के अवसर पर कालिदास अकादमी में किया गया सामूहिक रूप से योगा कार्यक्रम का आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|
🚔 उज्जैन पुलिस 🚔
🚨 दिनांक –21.06.2
▪️पुलिस/प्रशासन के संयुक्त समन्वय से आज विश्व योग दिवस के अवसर पर कालिदास अकादमी में किया गया सामूहिक रूप से योगा कार्यक्रम का आयोजन।
▪️शहर के समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण, लगभग 500 शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी व शहर के नागरिकगण रहे उपस्थित।
आज दिनांक 21.06.23 को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया गया।
इसी क्रम में कालिदास अकादमी उज्जैन में सामूहिक रूप से योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, महापौर उज्जैन श्री मुकेश तटवाल एवम् पुलिस/प्रशासनिक विभाग से कमिश्नर उज्जैन श्री संदीप यादव, नगर निगम कमिश्नर श्री रोशन कुमार सिंह, जिलादण्डाधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री एच.एन बाथम, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री संतोष कौल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवम् विभिन्न विभागों के अधिकारी, इसके अलावा रक्षित निरीक्षक श्री रंजीत सिंह, सूबेदार श्री सौरभ शुक्ला, सुश्री सपना परमार, सुश्री उर्मिला चौहान व थाना नानाखेड़ा प्रभारी श्री ओ.पी. अहीर, थाना माधवनगर प्रभारी श्री मनीष लोधा आदि पुलिस स्टाफ द्वारा आयोजन संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे।साथ ही विद्यालयों एवं महाविद्यालयों व शहर के नागरिकगण  करीब 500 लोगों की उपस्थिति में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सामूहिक योग कार्यक्रम की गतिविधि प्रात: 6:00 बजे से प्रारंभ हुई।
मुख्य अतिथियों द्वारा अलग-अलग योग आसन का अभ्यास कराया गया एवं सभी उपस्थित लोगों को योग का महत्व बताया गया की योग को केवल 21 जून को ही न करे, बल्कि इसे दैनिक जीवन की गतिविधियों में शामिल करें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

