शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाये हम अपने त्यौहार-कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाये हम अपने त्यौहार-कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग

😊 Please Share This News 😊

 

बड़वानी 23 सितम्बर 2023/त्यौहार ही हमारी संस्कृति एवं परम्पराओं को दर्शाते है, त्यौहार हमारी सामाजिक धरोहर है जो हमारे जीवन में खुशियां लेकर आते है, अतः किसी भी धर्म का त्यौहार हो, हम सभी उसे शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाये जिससे की त्यौहार की खुशी दुगुनी हो जाये। 

 कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त बाते शनिवार को नगर पालिका परिसर सेंधवा के सभागृह में आयोजित शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि 28 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी पर्व एवं ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व भी है। इस दौरान हिन्दू एवं मुस्लिम दोनों धर्म के लोगों के द्वारा जुलूस निकाला जायेगा। ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस सुबह के समय तथा अनंत चर्तुदर्शी का जुलसू शाम के समय निकाला जायेगा। दोनों ही जुलूसों के मद्देनजर नगर पालिका शहर में आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे साफ-सफाई, पीने के पानी तथा बिजली की व्यवस्थाएं करवाये। दोनों की त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो यह सुनिश्चित किया जाये। 

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने भी पुलिस को सम्पूर्ण नगर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। बैठक में एसडीएम सेध्ंावा श्री अभिषेक सराफ, एसडीओपी श्री कमल, तहसीलदार सेंधवा श्री राहुल सोलंकी सहित शांति समिति की बैठक के सदस्य एवं नागरिकगण उपस्थित थे। 

बैठक में दिये गये निर्देश 

ऽ सोशल मीडिया का सही एवं व्यवस्थित तरीके से उपयोग किया जाये। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की लोगों को भ्रमित करने वाले एवं उत्तेजित करने वाले पोस्ट ना डालें जाये अन्यथा आईटी एक्ट के अंतर्गत संबंधित पर कार्यवाही की जायेगी। 

ऽ जुलूस में डीजे साउण्ड पर अश्लील एवं भड़काने गाने ना बजाएं जाये तथा जुलूस में किसी प्रकार की गलत नारेबाजी भी ना की जाये। 

ऽ गणेश विसर्जन हेतु कृत्रिम तालाब बनाया जाये जिसमें गोताखोर रहे एवं विसर्जन करने वाले उन्हे ही गणेश जी विजर्सन हेतु दे। विसर्जन के पूर्व पूजन सामग्री एवं श्रृंगार सामग्री अलग की जाये। 

ऽ विसर्जन कुण्ड में किसी जनसामान्य को उतरने की अनुमति नही रहेगी। 

ऽ अनंत चर्तुदर्शी एवं ईद-मिलाद-उन-नबी त्यौहार के मद्देनजर निकलने वाले जुलूस के लिए आयोजनकर्ता को संबंधित एसडीएम कार्यालय से अनुमति लेना होगी। 

 

किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण 

 बैठक के पश्चात् कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सेंधवा शहर में 28 सितम्बर को निकलने वाले अनंत चर्तुदर्शी एवं ईद-मिलाद-उन-नबी के जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने जुलूस मार्ग पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में भी नगर पालिका सीएमओं को साफ-सफाई के संबंध में तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को रास्ते में लटकते हुए तारों एवं विद्युत खम्बों को व्यवस्थित करने के संबंध में निर्देशित किया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]