हर जान है मूल्यवान मध्यप्रदेश हो रहा आयुष्मान …………. आयुष्मान दिवस पर आशाग्राम में हुआ हितग्राही संवाद
|
😊 Please Share This News 😊
|
बड़वानी 23 सितम्बर 2023/ पहला सुख निरोगी काया, आयुष्मान ने सुगम बनाया उक्त भावना के तहत कार्य करते हुई भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत निरामय योजना सर्वे भवंतु सुखिन की कामना के साथ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक महंगी स्वास्थ्य सुविधाएं विशेष कर शल्य चिकित्साएं निशुल्क उपलब्ध कराने का एक संकल्प है। पांच लाख रुपए तक की राशि प्रतिवर्ष प्रति परिवार हमारे आयुष्मान कार्ड अंतर्गत सुरक्षित होती है। जिसका विभिन्न बीमारियों के पैकेज अंतर्गत उपचार में समायोजन किया जाता है।
उक्त बातें आयुष्मान योजना के सफलतम 5 वर्ष पूर्ण होने पर आशा चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में आरबीएसके अर्बन टीम के डॉरोहित पटेल एवं डॉ रश्मि वर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत भी बच्चों की विभिन्न सर्जरी भी आयुष्मान योजना अंतर्गत निशुल्क की जा रही है। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में एवं शहरी क्षेत्र में भी आरबीएस के चिकित्सक मोबाइल टीम के द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान आयुष्मान योजना के पदाधिकारी श्री गौरव जोशी एवं श्री चेतन पाटीदार ने उपस्थित आयुष्मान हित धारकों के परिजनों से संवाद कर आशा चिकित्सालय में आयुष्मान योजना अंतर्गत मिल रहे लाभ के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आयुष्मान योजना के पदाधिकारीयो के द्वारा सभी उपस्थितों की आभा आईडी भी मौके पर ही बनाकर सभी को आभा आईडी बनाने के लिए प्रेरित किया।
चिकित्सालय में उपचाररत नानपुर अलीराजपुर निवासी श्रीरामू मंडलोई ने बताया चिकित्सालय में मेरे दाहिने हाथ का ऑपरेशन आयुष्मान योजना अंतर्गत निशुल्क हो रहा है। हम बिना किसी से कर्ज लिए अपना उपचार सुकून के साथ करवा रहे हैं। इस हेतु देश के प्रधानमंत्री जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। श्री गौरव जोशी ने बताया यह योजना अकस्मात आई बीमारी में संबल का कार्य करती है। जिससे उसे आर्थिक भार नहीं पड़ता है। पहले लोगों को उपचार के पहले रुपए पैसों की व्यवस्था करनी होती थी उसके बाद ही उपचार करवा पाते थे। आयुष्मान योजना ने लोगों को इस समस्या से निजात दिलाकर उन्हें आयुष्मान भव का आशीर्वाद दिया है। यह योजना कैशलेस हो कर सभी को आरोग्य प्रदान कर रही है । आशाग्राम ट्रस्ट के श्री मनीष पाटीदार के द्वारा आयुष्मान योजना के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान कर योजना की उपलब्धियां से हितग्राहियों को अवगत कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में आयुष्मान हितग्राही एवं आशा इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग के विद्यार्थी उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

