बैतूल। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान से बवाल मचा हुआ है।बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
संसद में शर्मनाक बयान पर मुस्लिम समुदाय ने की कड़ी आलोचना
महामहिम राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रमेश बिधूड़ी द्वारा दिये गये वक्तव्य से भारत वर्ष के सभी मुस्लिम समुदाय के लोग अत्यन्त आहत और अपमान महसूस कर रहे है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हेट स्पीच पर स्वयं संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश हालिया निर्णय में पारित किया है।मुस्लिम समुदाय का कहना है कि भारत के मुस्लिम नागरिकों की भावनाओं तथा उनके धर्म, जाति, महिलाओं, रिवाज, त्योहारों को लेकर लगातार हेट स्पीच बढ़ती जा रही है। जिससे समुदाय में भय के साथ रोष व्याप्त हो रहा है। ऐसी स्थिति में समुदाय ने रमेश बिधूड़ी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये उनकी संसद सदस्यता एक वर्ष के लिये निलम्बित कर संसदीय कार्यवाहियों से पृथक किये जाने की मांग की ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके। ज्ञापन सौंपने वालों में अंजुमन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी शेख असलम, पूर्व पार्षद फहीम कुरैशी, हाजी यूसुफ पटेल अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आबिद खान (आबू), एडवोकेट जानिब अली, सत्तार अली, एडवोकेट गुफरान खान, पूर्व पार्षद जावेद खान, अनवर अहमद, एडवोकेट शेख असलम, अकरम खान, शेख हसीब, एडवोकेट इरफान खान, जावेद खान, वसीम कुरेशी, अशफाक चिंटू पटेल, मोहम्मद फिरोज खान, फहीम भाई, आमिर खान, जावेद खान, इमरान खान, बल्लू अली शामिल थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

