मध्य प्रदेश सोनकछ//स्कूलों में ही पढ़ाई ऐसी की जाए के ट्यूशन की नौबत ना आए कोई बच्चा शिक्षा से दूर ना रहे //शेख़ इकबाल//
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्टर: शेख इकबाल पत्रकार
स्थान: सोनकच्छ मध्यप्रदेश
*नगर में चल रहा है शिक्षा के नाम पर धंधा अधिकारी नहीं दे रहे हैं ध्यान ।*
नगर में शिक्षा के नाम पर चल रहा है धंधा जो शिक्षक स्कूलों में पढ़ाते हैं वह शिक्षक उन बच्चों पर दबाव बनाते हैं कि घर पर ट्यूशन नहीं आएगा उसे फेल कर दिया जाएगा बच्चों पर दबाव बनाकर घर पर ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर मोटी रकम वसूली कर रहे हैं और इस और अधिकारी को खबर होते हुए भी मोन बने हुए हैं वह भी एक चर्चा का विषय है जो शिक्षक वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं उनको किसी का कोई डर नहीं होने से यह गोरख धंधा फल फूल रहा है और गरीब बच्चे जो ट्यूशन नहीं कर पाते हैं उन पर मानसिक तौर पर दबाव होता है जो बच्चे ट्यूशन करने घर पर नहीं जाते हैं उनका रिजल्ट उनका प्रतिशत काम होता है और जो ट्यूशन जाते हैं उनका रिजल्ट और उनका प्रतिशत अच्छा होता है ऐसा गोरख धंधा बंद हो हम इस चैनल के माध्यम से कहना चाहते हैं कि अधिकारी शासन और जनप्रतिनिधि इस गोरख धंधे पर अति शीघ्र रोक लगाई जाए और स्कूलों में ही पढ़ाई ऐसी की जाए के ट्यूशन की नौबत ना आए कोई बच्चा शिक्षा से दूर ना रहे
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

