रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर का स्वागत सम्मान गांव का विद्यालय गांव के ही भैया बहनों को अपने संस्कृति से जुड़ी हुई शिक्षा देता हैlपत्रकार मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम,,रत्नपुरी ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रतलाम द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बम्बोरी विद्यालय में रतलाम ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक मथुरा लाल डामर का आगमन हुआ जिनका स्वागत सम्मान विद्यालय के आचार्य परिवार द्वारा किया गया और मुख्य वक्ता के तौर पर ग्राम भारतीय शिक्षा समिति जिला रतलाम के जिला प्रमुख महेंद्र सिंह मंडलोई रहे साथ ही मंच पर जुझार सिंह जोधा पूर्व जनपद उपाध्यक्ष , बद्री लाल डोडियार महामंत्री धराड़ मंडल प्रदीप सिंह सोनगरा धराड़ मण्डल, महेंद्र सिंह चौराना, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा सलाहकार समिति सदस्य, कमल दास बैरागी संयोजक , भगवती लाल पाटीदार अध्यक्ष सरस्वती शिशु मंदिर बम्बोरी उपस्थित रहे। समस्त अतिथियों का परिचय विद्यालय के संयोजक मंडल सदस्य रघुवीर सिंह शक्तावत द्वारा किया गया। साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान विद्यालय के संयोजक कमल दास बैरागी व अध्यक्ष भगवती लाल पाटीदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या भारती की योजना से सभी को अवगत कराते हुए हर एक को यह बताया गया, कि अपने गांव का विद्यालय अपना होता है, वहां अपने भैया बहनों को शिक्षा के लिए अवश्य भेजें एवं जहां-जहां विद्यालय को आपके तन मन धन की आवश्यकता लगती है । वहां तन मन धन से विद्यालय का सहयोग करें , इसी कड़ी में मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक महोदय से आग्रह किया कि विद्यालय को भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान करें। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रतलाम ग्रामीण विधायक डामर द्वारा विद्यालय को पांच लाख की राशि अगले वित्तीय वर्ष में देने की घोषणा की। संयोजक मंडल की ओर से सात लाख की मांग पर विधायक द्वारा आश्वासन दिया गया। कि अगले वित्तीय वर्ष में आपका कार्य पूरा करने का पूर्ण प्रयास करूंगा। विधायक द्वारा बताया गया कि शिक्षा और गौशाला में मेरा हमेशा सहयोग रहा है । पिछले कार्यकाल में भी मैंने गौशाला और विद्यालयों को निधि दी है , और उसी के आशीर्वाद से आज मैं पुनः दोबारा आप सभी के सम्मुख खड़ा हूं तो आपकी आशाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा । इसी के साथ जुझार सिंह जोधा द्वारा बताया गया कि आज के जीवन में शिक्षा बहुत जरूरी है, और शिक्षा के साथ-साथ संस्कार जरूरी है उसके लिए सरस्वती शिशु मंदिर हर गांव में होना आवश्यक है। उक्त कार्यक्रम का संचालन व वृत वाचन विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश पुरी गोस्वामी द्वारा किया गया कार्यक्रम के पश्चात बाहर से पधारे समस्त अतिथि व विद्यालय के सभी भैया बहन व ग्रामीण जन का विद्यालय में रघुवीर सिंह शक्तावत पूर्व सरपंच के द्वारा सहभोज करवाया गया। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रमुख अमृत चौहान द्वारा दी गई। कार्यक्रम की जानकारी किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी गोकुल सिंह ठिकाना मांगरोल ने दी🙏🙏
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

