अब uAE में भी बन रहा है भव्य मंदिर कई देशों से आए मेहमान मंदिर में सभी धर्मों के चित्रों का निर्माण – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अब uAE में भी बन रहा है भव्य मंदिर कई देशों से आए मेहमान मंदिर में सभी धर्मों के चित्रों का निर्माण

😊 Please Share This News 😊

स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने सभी राजदूतों को मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और निर्माण प्रक्रिया के बारे में बताया. संजय सुधीर भारतीय राजदूत के तौर पर शामिल हुए हैं. उन्होंने सभी मेहमानों के आने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कियह असंभव लग रहा था, लेकिन अब यह सपना वास्तव में हकीकत बनता दिख रहा है. यह कार्यक्रम संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन एंबेसी की ओर से आयोजित किया गया था.इस मंदिर को देखने आए लोगों का दुबई में जोरदार स्वागत किया गया. सभी को माला पहनाकर उनके हाथ में धागा भी बांधा गया. इस दौरान यहां बीएपीएस मंदिर परियोजना के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहरिदास भी मौजूद थे. बीएपीएस मंदिर संयुक्त अरब अमीरात में बनने वाला पहला हिंदू मंदिर है. जिस पर शानदार नक्काशी का काम किया गया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है.इस दौरान नेपाल के राजदूत तेज बहादुर छेत्री ने मंदिर की तारीफ करते हुए कहा कि ये मंदिर प्रेरणादायक है जो लोगों को प्रेम, सद्भाव और सहिष्णुता के बारे में सिखाता है. उन्होंने कहा कि ये मंदरि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उपहार होगा. कनाडा के राजदूत राधा कृष्ण पांडे ने भी मंदिर की डिजाइन उसकी कलात्मका की तारीफ की. उन्होंने कहा कि ये मंदिर काफी आकर्षक है. इसके साथ ही कनाडा के राजदूत ने मंदिर के निर्माण के लिए महंत स्वामी का धन्यवाद किया.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754