*मजिस्ट्रियल जांच :श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई आगजनी की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच*
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन
संभागायुक्त, आई जी संतोष कुमार सिंह,,कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात। घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
आगजनी में घायल हुए पुजारियों व अन्य को त्वरित रूप से जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी हैं। आला अधिकारीयो ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। संपूर्ण घटनाक्रम के जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिए गए है। स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं सूत्र ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

