जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर किया अपराध पंजीबद्ध*। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से किस्मत न्यूज़ ब्यूरोसी अकरम पटेल की रिपोर्ट
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली।बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदू में दो परिवारों में जमीन को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में आपस मारपीट की गई । जिसमें एक पक्ष द्वारा घटना के बाद ही थाना चिचोली जाकर दूसरे पक्ष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है वहीं दूसरे पक्ष को चोट ज्यादा होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय बैतूल रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। टी आई चिचोली द्वारा चर्चा में बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है तथा जमीन को लेकर इनके बीच अक्सर वाद विवाद होते रहता है। टीआई ने आगे बताया कि एक पक्ष द्वारा घटना के बाद थाना चिचोली आकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है वही दूसरा पक्ष को रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु फोन किया गया वह अभी थाने आया हुआ है उसकी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है दोनों पक्षों की गई रिपोर्ट पर वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

