दुर्घटना में महिला की मौत मासूम सहित गंभीर रूप से घायल चार को किया रेफर* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दुर्घटना में महिला की मौत मासूम सहित गंभीर रूप से घायल चार को किया रेफर*

😊 Please Share This News 😊

सिंगोली। थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ोद के पास शाम करीब साढ़े सात बजे दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक मासूम बालक सहित चार को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुरा से शांतिबाई पति जमना नाथ कालबेलिया उम्र लगभग 25 साल अपने पीहर गोविंदपुरा से अपने ससुराल ग्राम तुरकिया अपने रिश्तेदारो राधेश्याम पिता अंबानाथ कालबेलिया निवासी बीगोद राजस्थान व रेशम बाई पति रतन नाथ कालबेलिया उम्र 25 साल निवासी गोविंदपुरा व 01 वर्षीय नीतीश पिता रतन नाथ के साथ मोटरसाइकिल पर आ रही थी तब ही करीब साढ़े सात बजे ग्राम थड़ोद के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल दुर्घटना हो जाने के कारण दोनो मोटरसाइकिल सवार गिर गए इस दौरान सड़क से गुजर रहा एक ट्रेक्टर शांतिबाई, राधेश्याम, रेशमबाई तथा 01 वर्षीय मासूम नीतीश को रौंदता हुआ निकल गया। जिसमे शांतिबाई पति जमनानाथ कालबेलिया निवासी ग्राम तुरकिया थाना सिंगोली की मौत हो गई। जब वहां पास ही मौजूद लोगों ने देखा तो उन्होंने फोन लगाकर एंबुलेंस को बुलाया तथा दो एंबुलेंस की सहायता से मृतक सहित दोनो मोटरसाइकिल सवार घायलों को सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर इतेश व्यास व डॉक्टर राहुल यादव ने शांतिबाई पति जमाननाथ को मृत घोषित किया तथा गंभीर रूप से घायल राधेश्याम पिता अंबानाथ कालबेलिया निवासी बीगोद राजस्थान व रेशम बाई पति रतन नाथ कालबेलिया उम्र 25 साल निवासी गोविंदपुरा, नीतीश पिता रतन नाथ उम्र 01 साल निवासी गोविंदपुरा और राजू पिता रघुनाथ रैगर निवासी मेघनीवास राज0 का प्राथमिक उपचार कर उन्हे जिला चिकित्सालय रेफर किया।

सूचना मिलने पर हॉस्पिटल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव मोर्चरी में रखवाया जिसका पोस्टमार्टम आज सुबह किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754