दलित होना गुनाह हो गया हैं मध्य प्रदेश में : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ!* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दलित होना गुनाह हो गया हैं मध्य प्रदेश में : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ!*

😊 Please Share This News 😊

*दलित होना गुनाह हो गया हैं मध्य प्रदेश में : पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ!*

 

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में दलित होना गुनाह हो गया हैं। मध्य प्रदेश के सागर जिले में दलित की हत्या और उसके बाद युवती की एंबुलेंस से गिरकर हुई मौत के मामले में कमल नाथ ने प्रदेश की मोहन सरकार को घेरा हैं। कमल नाथ का आरोप है कि मध्य प्रदेश में दलित होना क्या गुनाह हो गया हैं?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने एक्स वाल पर लिखा, “मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम बरोदिया नोनागिर में दलित युवती अंजना अहिरवार द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत से खिन्न गुंडों ने युवती के भाई नितिन अहिरवार की पिछले वर्ष अगस्त माह में हत्या कर दी थी।

हत्या में बीजेपी नेताओं की संलिप्तता सामने आई थी। हत्या के बाद पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ित परिवार समझौते के लिये तैयार नहीं हुआ तो दो दिन पूर्व पीड़िता के चाचा राजेंद्र अहिरवार की भी हत्या कर दी गई।”

 

कमल नाथ ने आगे कहा, जब पीड़ित युवती के चाचा का पोस्टमार्टम कराकर शव को वापस ले जाया जा रहा था, तब रास्ते में पीड़िता अंजना अहिरवार संदिग्ध परिस्थितियों में एंबुलेंस से गिर गई और उसकी भी मृत्यु हो गई। मैं यह सुनकर स्तब्ध हूं कि किस तरह नौ महीने के भीतर एक दलित बेटी की छेड़छाड़ की शिकायत पर पहले उसके भाई की हत्या, फिर उसके चाचा की हत्या और फिर संदिग्ध परिस्थितियों में उस बेटी की भी मौत हो गई।

उन्होंने कहा, पीड़िता के भाई की हत्या के बाद प्रशासन ने पीड़िता को नौकरी और सुरक्षा समेत कई आश्वासन दिए थे, उनमें से कुछ भी पूरे नहीं किए गए। अंजना को नौकरी नहीं मिली, घर से सुरक्षा हटा दी गई, सीसीटीवी के केबल काट दिये गये। राजीनामा के लिए बार-बार दबाव बनाया गया। पीड़ित बेटी ने थाने में शिकायत भी की, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्या मध्य प्रदेश में अब दलित होना गुनाह हो गया हैं? क्या एक पूरे दलित परिवार को खत्म करने वाले बीजेपी संरक्षित आरोपियों को सजा मिलेगी? क्या मुख्यमंत्री इस परिवार के बचे हुए सदस्यों का जीवित बचना सुरक्षित करेंगे?

 

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, सागर और गुना की घटना ने प्रदेश को फिर से कलंकित किया हैं। पता नहीं आप कौन-से प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं, क्योंकि मध्यप्रदेश में तो दोनों की ही उपस्थिति दिखाई नहीं देती। यदि गृह मंत्रालय नहीं संभाल पा रहें हैं, तो छोड़ क्यों नहीं देते? आपकी जिद जनता की जान लेने पर उतारू हैं!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]