अंधे कत्ल का पुलिस ने किया पर्दाफाश : अवैध संबंधों के चलते प्रेमी ने गला घोंटकर की थी महिला की हत्या, प्रेमी और उसका साथी गिरफ्तार*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम -(ओमप्रकाश मालवीय)-शहर के वर्धमाननगर में रनहे वाली महिला के अंधे कत्ल का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। अवैध संबंधों के चलते महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने गला दबाकर की थी। बाद में शव को कार्ड बोर्ड में पैक कर माही नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में मृतका के प्रेमी और वारदात को अंजाम देने में सहयोग करने वाले एक चौकीदार को गिफ्तार कर लिया है। इस कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सीसीटीवी की अहम् भूमिका रही।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि रतलाम के वर्धमान
नगर निवासी 39 वर्षीय महिला 23 मई 2024 की शाम 4 से
5 बजे के बीच बाजार जाने का कहकर घर से स्कूटी क्रमांक
एमपी-43 केए-9415 से निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं
लौटी। इंतजार के बाद परिजन ने देर रात खोजबीन की लेकिन महिला के नहीं मिलने पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 25 मई 2024 को महिला का क्षत-
विक्षत शव झाबुआ जिले के करवड़ थाना क्षेत्र में घुघरी गांव में माही नदी के पास मिला था। शव कार्ड बोर्ड में पाक किया हुआ था। 28 मई 2024 को करवड़ पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्ती रतलाम के औद्योगिक थाना अंतर्गत गुमशुदा महिला के तौर पर हुई है। इसके चलते झाबुआ पुलिस ने रतलाम पुलिस से संपर्क साधा। यहां से परिजन झाबुआ
पहुंचे जहां शिनाख्ती के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया था।परिजन ने 29 मई को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया था। हालांकि उसकी स्कूटी और मोबाइल का पता नहीं चल सका था।
*ऐसे ट्रैस हुआ मामला*
एसपी ने बताया कि वारदात का पता लगाने के लिए मृतका
सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज को ट्रैस करने का प्रयास
किया गया। इसमें पता चला कि महिला ने आखिरी कॉल 39
वर्षीय संदेही लोडिंग ऑटो चालक संतोष पिता श्यामलाल राव निवासी हाकिमवाड़ा को किया था। यह भी पता चला कि 23 मई 2024 को महिला घर से निकलने के बाद एक
जगह पहुंची जहां उसने एक व्यक्ति से संबंध बनाए। इसके
बाद वह स्कूटी से नगर निगम तिराहा पहुंची। यहां पर
आरोपी संतोष राव के साथ वह लोकेंद्र भवन रोड स्थित
मुफद्दल विला (बंगले) पहुंची। इस दौरान दोनों शहर के
विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुए थे।
अन्य लोगों से संबंध को लेकर जताई आपत्ति और दबा दिया गला
पुलिस ने संतोष को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उसने कबूल किया कि 23 मई 2024 की शाम करीब 7 बजे वह मुफद्दल विला (बंगले) के चौकीदार सलमान को सूचना कर वहां महिला को लेकर पहुंचा था। यहां एक कमरे में आरोपी संतोष राव ने महिला के अन्य लोगों से संबंध होने को लेकर नाराजगी जताई। इस बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि संतोष राव ने महिला का गला ही घोंट दिया। स्कूटी खाचरोद में छोड़ी, नंबर प्लेट और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।गला दबाने से महिला बेहोश हो गई। इस पर संतोष राव और सलमान ने उसके चेहरे पर पानी छिड़का लेकिन शाम 7.30 बजे तक भी महिला को होश नहीं आय। आरोपियों ने महिला को मृत समझकर उसकी लाश ठिकाने लगाने की कवायद शुरू कर दी। सबसे पहले संतोष अपना लोडिंग ऑटो रिक्शा लेकर आया और बंगले पर खड़ा कर दिया। इसके बाद दोनों महिला की स्कूटी खाचरौद लेकर पहुंचे। स्कूटी की पहचान न हो सके इसिलए उन्होंने नंबर प्लेट निकालकर रास्ते में फेंक दी और स्कूटी खाचरौद के उज्जैन गेट पर ले जाकर खड़ी कर दी। इस बीच महिला का मोबाइल भी तोडक़र फेंक दिया। बाद में वे पुनः मुफद्दल विला लौटे। यहां महिला के शव को कार्ड बोर्ड में सेलो टेप की मदद से पैक किया और रात करीब 12.30 बजे ऑटो में डालकर झाबुआ जिले में माही नदी के किनारे फेंक कर फरार हो गए। एक साल से अवैध संबंध एसपी के अनुसार आरोपी संतोष राव और महिला के बीच करीब एक साल से अवैध संबंध थे। उसको शक था कि महिला के अन्य लोगों से भी संबंध है जिसे लेकर उसे आपत्ति थी। इसी चलते दोनों का विवाद हुआ था और महिला की हत्या हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी संतोष राव के साथ ही उसके सहयोगी 32 वर्षीय सलमान पिता मोहम्मद एहसान निवासी चिंगीपुरा को गिरफ्तार किया है। सलमान मुफद्दल विला में चौकीदारी का काम करता था। एसपी द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

