शाम के समय नीम पत्ती का धुआं मच्छर दूर करने में है कारगर* *नीम की छाव कम करेंगी मलेरिया घाव*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*चिकित्सालय चिचोली में मलेरिया निरोधक माह और पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधारोपण*
*शाम के समय नीम पत्ती का धुआं मच्छर दूर करने में है कारगर*
*नीम की छाव कम करेंगी मलेरिया घाव*
चिचोली।चिकित्सालय चिचोली अस्पताल परिसर में पौधारोपण कार्य किया गया इस विषय में सीबीएमओ डॉ राजेश अतुलकर ने बताया 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस और मलेरिया निरोधक माह जून में अस्पताल परिसर सहित स्वास्थ्य संस्थाओं में पौधरोपण किया गया चिकित्सालय चिचोली परिसर में चिकित्सक डॉ दुर्गेश धोटे,बीईई अनिल कटारे, बीपीएम विनीत आर्य ,एमटीएस पंकज डोंगरे बीसीएम,नीलेश सूर्यवँशी,एलटी रामरूप कैन,राजेश धुर्वे,राजकुमार यादव,राजू लोहारे,डी टाटीसार, नवीन ठाकरे ,राम बारपेटे,आकाश साहू,आशीष उइके,प्रमोद कहार सहित अस्पताल स्टॉफ ने पौधारोपण कर मलेरिया निरोधक माह जून और पर्यावरण दिवस मनाया गया ।
श्री पंकज डोंगरे द्वारा शाम के समय कड़वी नीम पत्ती का धुआं करने की अपील के साथ नीम के पौधे लगाने के उद्देश्य को लेकर कहा की नीम की छाल ,नीम की छाव सहित अन्य चीजें औषधीय गुणों से युक्त होती है नीम पत्ती का धुआं मच्छरों को दूर भगाने में सहयोगी होता है अतः आज बहुपयोगी कड़वी नीम के पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस और मलेरिया निरोधक माह मनाया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

