*”जनशिक्षा केंद्र धौंसवास में असाक्षरों के चिन्हाकन हेतु बैठक आयोजित एवं अंकसूची सह-प्रमाणपत्र प्रदाय किये गए।”* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*”जनशिक्षा केंद्र धौंसवास में असाक्षरों के चिन्हाकन हेतु बैठक आयोजित एवं अंकसूची सह-प्रमाणपत्र प्रदाय किये गए।”*

😊 Please Share This News 😊

*”जनशिक्षा केंद्र धौंसवास में असाक्षरों के चिन्हाकन हेतु बैठक आयोजित एवं अंकसूची सह-प्रमाणपत्र प्रदाय किये गए।”*

 

रिपोर्ट मनोहर मालवीय

 

 

रतलाम,नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षरों के चिन्हांकन करने के लिए शासन द्वारा ‘विशेष सर्वे अभियान’ चलाने को दृष्टिगत रखते हुए जन शिक्षा केंद्र धौंसवास, रतलाम में जनशिक्षा केंद्र प्रभारी श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विशेष अतिथि विकासखंड साक्षरता प्रभारी श्री रामलाल निनामा एवं विकासखंड साक्षरता समन्वयक श्री जगदीश शर्मा रहे।

जनशिक्षा केंद्र प्रभारी श्री गोपाल वर्मा ने सर्वे के नोडल अधिकारियों सामाजिक चेतना केंद्र प्रभारी एवं समस्त शाला प्रभारी को निर्देशित किया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरों के चिन्हांकन हेतु जो विशेष सर्वे अभियान 5 जून से 15 जून के मध्य चलाया जा रहा है उसको सतर्कता पूर्वक, गम्भीरतापूर्वक, गुणवत्तापूर्वक एवं शत-प्रतिशत ईमानदारीपूर्वक किया जावे, जिससे वास्तविक असाक्षरों की जानकारी प्राप्त हो सके। वास्तविक असाक्षरों का चिन्हांकन करने के पश्चात ही सही कार्य योजना बनाकर असाक्षरों को साक्षर बनाने का कार्य सम्भव किया जा सकता है।

बैठक में बीएसी एवं साक्षरता प्रभारी श्री रामलाल निनामा ने बताया कि असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष में दो-दो परीक्षाएं शासन स्तर द्वारा आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष संभावित सितम्बर 24 की परीक्षा में असाक्षरों को सम्मिलित कराने के लिए प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र को 500-500

असाक्षरों का लक्ष्य दिया गया है।

विकासखंड साक्षरता समन्वयक श्री जगदीश शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए शासन द्वारा जारी NILP MP एप्प के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिसमें असाक्षरों का पंजीयन किया जाना है।

बैठक को संबोधित करते हुए जन शिक्षक श्रीमती ज्योति तिवारी ने पीएम पोषण अप के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिसमें प्रत्येक शाला में मध्यान भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों की जानकारी किस प्रकार से मैसेज प्रतिदिन मैसेज किया जाना है उसके बारे में विस्तृत रूप से बताया।

उल्लास नव भारत साक्षरता मिशन अंतर्गत 19/03/2024 की साक्षरता परीक्षा में सम्मिलित निरक्षर परीक्षार्थियों को साक्षर अंकपत्र-सह साक्षरता प्रमाण पत्र जनशिक्षा केंद्र प्रभारी श्री गोपाल वर्मा, हाईस्कूल अमलेटा प्राचार्य श्री सुनील कदम जी, जनशिक्षक ज्योति तिवारी एवं संकुल साक्षरता समन्वयक प्रकाश शुक्ला द्वारा सामाजिक चेतना केन्द्र प्रभारियों को वितरित किये गये।

बैठक को संबोधित करते हुए साक्षरता संकुल समन्वयक प्रकाश शुक्ला ने बताया कि सर्वप्रथम सर्वे नोडल अधिकारियों को अपने अंतर्गत समस्त सर्वेकर्ताओं की बैठक आहुत कर उनका कार्य विभाजन करना है अर्थात उनको यह बताना है कि उनको कहां-कहां सर्वे करना है? सर्वे कार्य शत-प्रतिशत घरों का किया जाना है। असाक्षरों के चिन्हांकन हेतु सर्वे में सर्वेकर्ता द्वारा प्रत्येक घर के बाहर NILP के साथ ही घर में पाए गए असाक्षरों की संख्या भी लिखना है। जिससे यह प्रदर्शित होगा कि उक्त घर का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है।

अंत में सभी का आभार प्रदर्शन साक्षरता संकुल समन्वयक श्री प्रकाश शुक्ला द्वारा किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]