क़िस्मत न्यूज़ भारत के अधिकतर जिले मे देखे जाने वाला no 1 पोर्टल बनाने के लिए जनता का अभिवादन करती हे पुरी टीम।।।।।jay hind
|
😊 Please Share This News 😊
|
मध्य प्रदेश के उज्जैन पुलिस ने कई बाइक कार ऑटो के चालान बनाये सुरक्षा की दृष्टि से
सय्यद आशिक अली की विशेष ख़बर
उज्जैन पुलिस
दिनांक – 14/06/24
▪️उज्जैन पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट,हेलमेट,बिना सीटबेल्ट,नो पार्किंग, बीना वर्दी के ई रिक्शा/ऑटो चालक व पर्याप्त दस्तावेज न होने पर की चालानी कार्यवाही।
▪️कुल 17 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 5300 /- रू का समन शुल्क किया शासन कोश में जमा।
▪️शहर/ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान 05 आरोपियों के विरुद्ध माइनर एक्ट्स के तहत कार्यवाही।
▪️शहर/ग्रामीण पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी/जमानती वारंट तामील कराए।
▪️संदिग्धों/गुंडा/हिस्ट्रीशीटर/जिला बदर आरोपियों की चेकिंग के दौरान कुल 86 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।
शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शहर में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु, उज्जैन पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गई।
जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथक–पृथक प्वाइंटों पर थाना यातायात प्रभारी, बी.डी.डी.एस.एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी, के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जा रही है। वाहन चैकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट,मोडिफाईड वाहन, वैध दस्तावेज न होने,बिना हेलमेट,ट्रिपल राइडिंग, नो पार्किंग, बिना सीटबेल्ट, बिना वर्दी के ई रिक्शा/ऑटो के वाहन चालकों के कुल 17 वाहन चालको के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 5300/- रू का समन शुल्क शासन कोश में जमा किया गया।
थाना कायथा , थाना महिदपुर , थाना बड़नगर, थाना तराना , थाना भाटपचलाना पुलिस ने दौराने चेकिंग 05 आरोपियों को अवैध रुप से हाथ भट्टी देशी कच्ची शराब के कुल 20 लीटर कीमत करीब 7800/- रु के साथ जप्त कर अप.क्र. 73/24, 293/24,281/24,294/24,231/24 धारा 34,34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
संदिग्धों/गुंडा/हिस्ट्रीशीटर/जिला बदर आरोपियों की चेकिंग के दौरान कुल 12 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 151, 72 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 107,116, 02अनावेदको के विरुद्ध धारा 110 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर बाउंड ओवर किया गया।
शहर/ग्रामीण थाना पुलिस द्वारा 01 स्थाई वारंट,37 गिरफ्तारी वारंट, 70 जमानती वारंट तामील कराए गए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

