बुलबुल को बाग़बाँ से न सय्याद से गिला क़िस्मत में क़ैद लिक्खी थी फ़स्ल-ए-बहार में
|
😊 Please Share This News 😊
|
लोकेशन बैतूल मध्य प्रदेश
*बैतूल में ईदुल अजहा की नमाज ईदगाह में की गई अदा*,
बैतूल ईदगाह में नमाज अदा करने का वक्त सुबह 8:00 बजे था नमाज अदा की 8:10 बजे, हजारों की संख्या में नमाजियों ने ईदगाह में नमाज अदा की, । जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद जावेद चिश्ती साहब ने पढ़ाई ईदुल अजहा की नमाज, हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। ईदगाह के अलावा बैतूल शहर की सभी मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट
बैतूल से* इस्लामी मान्यताओं के अनुसार कहते हैं कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी कहा जाता है कि अल्लाह ने एक बार पैगंबर इब्राहिम से कहा था कि वह अपने प्यार और विश्वास को साबित करने के लिए सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी करें और इसीलिए पैगंबर इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया था कहा जाता है कि जब पैगंबर इब्राहिम अपने बेटेकी अल्लाह के हुक्म से कुर्बानी करने वाले थे उसी वक्त अल्लाह ने जिब्रील अलेह सलाम पैगंबर को भेज कर बेटे को एक बकरे मे बदल दिया था तभी से बकरा ईद अल्लाह ने पैगंबर इब्राहिम के विश्वास को याद दिलाने के लिए मनाई जाती है ईदुल अजहा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक मक्का की हज की समाप्ति का भी संकेत देता है हज नहीं करने वाले मुसलमान भी बकरीद के त्यौहार को मानते हैं। जामा मस्जिद से घोषणा की गई कि ईदुल अजहा की नमाज ईदगाह में अदा की जाएगी जिसके चलते ईदगाह में नमाज 8:00 बजे के स्थान पर लगभग 8:10 बजे अदा की गई हर वर्ष की तरह ईदगाह पर हजारों की संख्या में नमाजी देखे गए ईदगाह में इमाम जावेद चिश्ती साहब ने ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई वही नमाज के बाद इमाम साहब अपने संदेश में पूरे मुल्क सहित हिंदुस्तान के लिए अमन और चैन की दुआएं मांगी तथा भाईचारे का संदेश अवाम को दिया। इमाम जावेद चिश्ती साहब ने चर्चा के दौरान बताया कि बैतूल शहर की फिजा इतनी अच्छी है कि हमें यहां पर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं था इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने बड़ी मुस्तैदी से हमारी सिक्योरिटी के पूरे इंतजाम किए तथा अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया इमाम साहब ने पुलिस प्रशासन को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। नमाज खत्म होते ही मुसलमान समुदाय एक दूसरे के गले मिलते हुए ईदुल अजहा की मुबारकबाद देते नजर आए। ईदगाह के अलावा जामा मस्जिद हसनैन मस्जिद फांसी खदान मस्जिद गर्ग कॉलोनी मस्जिद गंज मस्जिद एवं अन्य मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा ,*
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

