पिछोर में आकांक्षी कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की बैठक संपन्न कपिल धाकड़ शिवपुरी – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

पिछोर में आकांक्षी कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की बैठक संपन्न कपिल धाकड़ शिवपुरी

😊 Please Share This News 😊

कपिल धाकड़ शिवपुरी जिला संवाददाता

 

 

 

पिछोर में आकांक्षी कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान की बैठक संपन्न

शिवपुरी पिछोर में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 1 जुलाई से प्रारम्भ होकर 30 सितंबर तक संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के संबंध में विगत दिवस जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम जनपद पंचायत अध्यक्षा रितु गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में जिला प्रोग्रामर अधिकारी (योजना) मुकेश चौरसिया तथा योजना मंडल नितिन गुप्ता द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पढ़ेरिया, जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी, जनपद उपाध्यक्ष रामरतन लोधी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोगराज मीना, सीबीएमओ रोहित भदकारिया, महिला बाल विकास अधिकारी अरविंद तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, सचिव गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोग्रामर द्वारा स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, शिक्षा विभाग, पीएचई विभाग द्वारा निर्धारित संकेतों के लक्ष्यों को समय सीमा प्राप्त करने हेतु रणनीति से संबंधित को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में संकेतों के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सभी उपस्थित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को जो लक्ष्य दिया गया है, उसे पूरा करें तथा जनपद सदस्य जनप्रतिनिधि भी आपके साथ सहयोगात्मक रूप से कार्य करेंगे तथा संपूर्ण अभियान को सफल बनाएंगे। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने विभाग से संबंधित विषय पर चर्चा की। सीईओ मोगराज मीना द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकांक्षी कार्यक्रम के संपूर्णता अभियान का जो भी लक्ष्य है वह 30 सितंबर से पूर्व शतप्रतिशत पूरा करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754