दुर्घटना में घायल पड़े व्यक्ति की मदद करना आम नागरिक को पड़ा भारी*रतलाम /नामली – (ओमप्रकाश मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
*दुर्घटना में घायल पड़े व्यक्ति की मदद करना आम नागरिक को पड़ा भारी*
रतलाम /नामली – (ओमप्रकाश मालवीय) -समीप्रस्थ ग्राम सेमलिया मोरदा रोड पर दुर्घटना से घायल पड़े व्यक्ति को मदद करना रीतेश मालवीय नेगड़दा को पड़ गया भारी. घटना दिनांक 15जुलाई को समय रात्रि 8बजे लगभग दुर्घटना से घायल पड़ा पड़े व्यक्ति देखा और मौके पर अन्य तीन-चार व्यक्ति मौजूद थे तोह नामली थाना प्रभारी को सूचना दी गई वह उनके आदेश पर घायल को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध किया। व परिवार जनों को सूचित करवाया व रितेश मालवीय व अपने घर चले गये अगले दिन घायल के परिवार जनों द्वारा घायल को मारने का आरोप लगाकर जितेन बागरी पिता राजाराम बागरी मुकेश दिनेश सुरेश पिता गोपाल बागरी दशरथ पिता बद्री बागरी सभी ने मिलकर लाठी डंडो से रात्रि मे जानलेवा हमला कर दिया जिसमें रितेश मालवीय के सिर में गंभीर चोट आई जिनका उपचार अभी जिला चिकित्सालय रतलाम में चल रहा है। अगर इन आरोपियों के ऊपर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई दुर्घटना मे घायल की मदद करने में आम आदमी जरूर कतराएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

