• प्री-मानसून ने खोली जल संरक्षण की पोल, सरपंच-सचिव के साथ इंजीनियरों की मिलीभगत सामने आई सूत्र – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

• प्री-मानसून ने खोली जल संरक्षण की पोल, सरपंच-सचिव के साथ इंजीनियरों की मिलीभगत सामने आई सूत्र

😊 Please Share This News 😊

स्टॉप डेम में भ्रष्टाचार!: घटिया निर्माण के कारण

मामूली बारिश में बहा दो माह पहले बना स्टॉप डेम

 

 

• प्री-मानसून ने खोली जल संरक्षण की पोल,

 

सरपंच-सचिव के साथ इंजीनियरों की मिलीभगत सामने आई

 

 

बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट

 

घोड़ाडोंगरी जनपद सारनी की ग्राम पंचायत लोनिया में दो माह पहले बना स्टॉप डेम मामूली बारिश में बह गया। ग्राम पंचायत में कराए गए जल संरक्षण के कामों की पोल प्री-मानसून में खुलकर समोन आ गई है। भ्रष्टाचार के ऐसे स्टॉप डेम के बलवूते बरसात का पानी किसी भी सूरत में संरक्षित नहीं हो पाएगा। जनहित के लिए सरकार ने स्टॉप डेम मंजूर किया है, लेकिन सरपंच, सचिव और इंजीनियरों की मिलीभगत से लाखों रुपए पानी में बह गए हैं। लोनिया गांव में गणपत यादव के घर के पास स्टॉप डैम निर्माण के नाम पर मजदूरों के नाम पर और पदार्थ का लगभग 11 लाख रुपए का काम कराया गया है।

 

लेकिन हाल ही में प्री-मानसून की मामूली बारिश हो गई। स्टॉप डेम में पानी रुकना तो दूर जरा सी बारिश में प्याज के छिलकों की मानिंद परतें सामने आ गईं। दरअसल स्टॉप डैम में मिट्टी भर दी और ऊपर से थोड़े से पत्थर की परत चढ़ा दी। इस घटिया निर्माण से गांव के लोग भारी नाराज हैं। मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खास बात यह है कि जब सचिव को इस खराब काम का कोई मलाल ही नहीं है। सचिव मनोहर भमोडीया का कहना है कि फिर से काम करा देंगे। वहीं लोनिया ग्राम पंचायत के इंजीनियर को कई बार कॉल किया गया लेकिनउन्होंने फोन तक रिसीव नहीं किया।

 

स्टॉप डेम की जांच कराएंगे

 

^ सारनी ग्राम पंचायत लोनिया में जिस नाले पर स्टॉप डेम बनाया है, उसकी जांच कराएंगे। जांच के लिए एई इंजीनियर को अवगत करा दिया है। जांच के बाद जो भी कमियां मिलेंगी, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।

सीईओ, जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी

 

पंचायत में घटिया स्टॉप डैम बनाया, जिसमे एक दिन जेसीबी मशीन से काम कराया गया है

 

ग्राम पंचायत लोनिया गणपत यादव का कहना है कि नाले पर स्टॉप डैम तो घटिया बना ही है, । इस तरह पंचायत में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी जल संरक्षण से संबंधित कोई भी ढंग का काम नहीं हो सका है। ग्राम पंचायत लोनिया में कराए कामों में भ्रष्टाचार हुआ है। इस मामले में सब इंजीनियर से लेकर वरिष्ठ अधिकारी मिले हुए हैं। इन घटिया कामों की जांच होनी चाहये और जो भी इसमें दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए

सूत्र

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754