भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सदन आर्य ने दिया त्यागपत्र: संगठन में जातिवाद, परिवारवाद और माफियाओं को संरक्षण देने का हैं। बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सदन आर्य ने दिया त्यागपत्र: संगठन में जातिवाद, परिवारवाद और माफियाओं को संरक्षण देने का हैं। बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सदन आर्य ने दिया त्यागपत्र: संगठन में जातिवाद, परिवारवाद और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पत्र लिखकर जताई नाराजगी, संगठन के रवैये से दुखी होकर लिया फैसला

बैतूल से किस्मत न्यूज़ ब्यूरो चीफ अकरम पटेल की रिपोर्ट

 

बैतूल। भाजपा के चिचोली नगर मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता सदन आर्य ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को लिखे पत्र में आर्य ने संगठन में जातिवाद, परिवारवाद और माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन कारणों से वे बेहद निराश हैं और अब पार्टी में बने रहना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक या दो परिवार के लोगों को ही विभिन्न पदों पर बैठाने और माफियाओं को संरक्षण देने जैसी गतिविधियों के कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि लम्बे समय से जिला संगठन में अपनाए जा रहे रवैये से वे अत्यंत दुखी हैं। एक या दो परिवार के लोगों को ही विभिन्न पदों पर बैठाने, जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने तथा पैसे वाले माफियाओं को संरक्षण देने जैसी गतिविधियों के कारण संगठन में पदों के बिकने की धारणा बन रही है। सदन आर्य ने बताया कि इन सभी कारणों से निराश होकर वे भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने अपने पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री मोहन यादव, शिवराज सिंह चौहान, संघ के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, विधानसभा अध्यक्ष दुर्गादास उईके, केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद बैतूल श्रीमती गगाबाई सज्जन सिंह उईके और विधायक घोड़ाडोंगरी को भी भेजी है। इस त्यागपत्र से पार्टी के भीतर मची हलचल से स्पष्ट है कि संगठन में कुछ मुद्दों को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। सदन आर्य का यह कदम पार्टी के लिए एक चेतावनी है कि उसे संगठन में सुधार की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है।

— भाजपा में जारी है फुट का सिलसिला–

भाजपा में पिछले कुछ समय से लगातार अंदरूनी विवाद और फुट की खबरें सामने आ रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद और असंतोष के चलते संगठन में अस्थिरता का माहौल बनता जा रहा है। इस फुट से पार्टी की छवि पर भी असर पड़ रहा है और आगामी चुनावों में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। चिचोली नगर मंडल के उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने भी विगत दिनों पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला को अपने पद से इस्तीफा देने का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में यादव ने पार्टी के भीतर के गहरे असंतोष और भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। यादव ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार ने दशकों से पार्टी के लिए संघर्ष किया है, लेकिन उन्हें बार-बार प्रताड़ित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]