इन्दौर में वक्फ़ भूमि पर अवैध बाउंड्री वाॅल बनाने से मुस्लिम समाज में रौष* *शिकायत मिलते ही एक्शन में पुलिस* *तालिब हुसैन,पत्रकार*
|
😊 Please Share This News 😊
|
इन्दौर/भोपाल/जबलपुर. नए वक्फ कानून को लेकर सारे देश में उथल पुथल मची है. लेकिन इस सब से बेपरवाह भू माफिया अवैध कब्जे का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहता. इन्दौर में पीर स्थान भूमि खसरा नम्बर 170 पर कब्जा जमाने की नियत से रातों रात बाउंड्री वाॅल का निर्माण शुरू कर दिया गया. यह खबर इन्दौर से भोपाल और भोपाल से जबलपुर तेजी से वायरल हुई. अवैध निर्भाण की खबर से मुस्लिम समाज के लोगों में रौष देखा गया. इस बीच एआईएमआईएम ने आगे आकर अवैध निर्माण का विरोध किया.
और म.प्र.कोर कमेटी मेम्बर मुहम्मद असलम खान की कयादत में पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर के साथ ही लसुड़िया थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध बाउंड्री वाॅल का काम रोकने की मांग की. शिकायत मिलते ही शासन प्रशासन व पुलिस ने एक्शन लेते हुए निर्माण कार्य को रूकवा दिया. इस मौके पर शेख़ शहज़ाद, डाॅ. फ़ारूक़, तबरेज़ मंसूरी की मौजूदगी उल्लेखनीय रही.
*किस काम की वकीलों की फौज*
वक्फ बोर्ड की ना जाने ऐसी कितनी सम्पत्ति हैं जिन पर भू माफिया अवैध रूप से काबिज़ है.
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि वक्फ बोर्ड के पास वकीलों की लम्बी फौज होने के बावजूद अवैध कब्जों का सिलसिला क्यों नहीं थम रहा है?
बताया जाता है कि वक्फ बोर्ड अध्यक्ष लाॅ में डाक्ट्रेट हैं, एक सदस्य बार कौंसिल के मेम्बर हैं.
लेकिन शायद भू माफियाओं को
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.
” जिला प्रशासन व पुलिस ने
जिस तेज़ी के साथ भू
माफिया पर लगाम कसी,
उससे समूचे प्रदेश में बहुत
अच्छा संदेश गया है. हम
पुलिस व प्रशासन के आभारी
हैं”
मुहम्मद असलम खान
नेता, एआईएम आईएम
———————————–
” जिस तरह से इन्दौर में
आनन फानन अवैध निर्माण
को रोका गया है, उस तरह
का एक्शन पूरे हर जिले में
होना चाहिए, इससे ना
केवल भू माफिया पस्त
पड़ेंगे, बल्कि वक्फ सम्पत्ति
भी सुरक्षित रहेगी.
मुहम्मद इदरीस राईन राजा
पत्रकार, जबलपुर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

