जबलपुर में विकराल रूप ले रहा डेंगू: स्वास्थ्य मंत्री से जरूरी व्यवस्थाओं की मांग* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर में विकराल रूप ले रहा डेंगू: स्वास्थ्य मंत्री से जरूरी व्यवस्थाओं की मांग*

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर. जबलपुर जिले में जिस तेजी के साथ हर दिन डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए युध्द स्तर पर जरूरी चिकित्सा सुविधाएं व व्यवस्थाएं की जाना चाहिए, वरना हालात बेकाबू हो सकते हैं. मानव अधिकार और अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के अध्यक्ष डाॅ. अजय वाधवानी ने प्रदेश के हेल्थ मिनिस्टर को पत्र लिखकर डेंगू की रोकथाम हेतु जरूरी चिकित्सा व्यवस्थाएं मुहैया कराने की मांग की है. ताकि समय रहते डेंगू पर काबू पाया जा सके. पत्र में कहा गया है कि जिस तरह से सरकारी व निजी अस्नतालों में मरीजों का तांता लगा हुआ है उससे आने वाले खतरे का अंदाज लगाया जा सकता है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]